Delhi Exit Poll Result 2024: दिल्ली में नहीं चली AAP-कांग्रेस की जोड़ी? BJP को 6-7 सीटें

Delhi Lok Sabha Exit Poll Result 2024: लोकसभा चुनाव की सभी 543 सीटों पर सात चरण में आज मतदान समाप्त हो चुका है। मतदान समाप्त होने के साथ ही कई एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आए हैं। तकरीबन सभी एग्जिट पोल में नरेंद्र मोदी तीसरी बार सरकार बनाने जा रहे हैं और एनडीए को पूर्ण बहुमत मिलने जा रहा है।

दिल्ली की बात करें तो अलग-अलग एग्जिट पोल सबसे अधिक सीटें भारतीय जनता पार्टी को दे रहे हैं। दिल्ली में लोकसभा की कुल 7 सीटें हैं। पिछले दो लोकसभा चुनाव में भाजपा ने सभी 7 सीटों पर जीत दर्ज की है। अधिकतर एग्जिट पोल भाजपा को दिल्ली में 5-7 सीटें दे रही हैं।

Delhi Exit Poll Result 2024

कौन सा एग्जिट पोल दिल्ली में किसे दे रहा कितनी सीट

TV9 Bharatvarsha एग्जिट पोल
भाजपा -7

India TV-CNX
भाजपा 6-7
कांग्रेस 0-1

इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया
भाजपा 6-7
आप-कांग्रेस 0-1

टुडेज चाणक्य
एनडीए 6-7
आप-कांग्रेस 0-1

सी वोटर
एनडीए 4-6
आप-कांग्रेस 1-3

टाइम्स नाउ
एनडीए 7
आप-कांग्रेस 0

जन की बात
एनडीए 7
आप-कांग्रेस 0

पोलस्ट्रेट
एनडीए 7
आप-कांग्रेस 0

वोट शेयर
एनडीए 54 फीसदी
इंडिया गठबंधन 45 फीसदी
अन्य 1 फीसदी

एग्जिट पोल की ओर से संभावना जताई गई है कि दिल्ली की सबसे विवादित सीट चांदनी चौक होने वाली है। यहां भाजपा के प्रवीन खंडेलवाल कांग्रेस के जेपी अग्रवाल से बेहतर करते नजर आ रहे हैं।

कांग्रेस दिल्ली की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है। जबकि आप आदमी पार्टी चार सीटों पर चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस चांदनी चौक, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली, नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली पर चुनाव लड़ रही है। जबकि आम आदमी पार्टी नई दिल्ली, साउथ दिल्ली,वेस्ट दिल्ली और ईस्ट दिल्ली पर चुनाव लड़ रही है।

गौर करने वाली बात है कि दिल्ली के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी ने दमखम के साथ प्रचार किया। प्रचार के दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि विधानसभा चुनाव में आप हमें दिल खोलकर समर्थन देते हैं। लेकिन लोकसभा चुनाव में आप हमें अपना आशीर्वाद नहीं देते हैं।

बहरहाल देखने वाली बात है कि क्या एग्जिट पोल के आंकड़े 4 जून को मतगणना के दिन सही साबित होते हैं या फिर कोई फेरबदल देखने को मिलता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+