Delhi Exit Poll: एक्सिस माय इंडिया के नतीजों में दिल्ली के इस इलाके में AAP-BJP में कांटे की टक्कर
Delhi Exit Poll Axis My India: दिल्ली विधानसभा चुनावों को लेकर गुरुवार को भी कुछ बड़ी एजेंसियों के एग्जिट पोल के नतीजे आए हैं। इनमें एक्सिस माय इंडिया का एग्जिट पोल भी शामिल है। इसमें दिल्ली के सातों लोकसभा क्षेत्र में बीजेपी को बढ़त दिखाई गई है। लेकिन, पार्टी का गढ़ माने जाने वाले दक्षिणी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में ही उसका आम आदमी पार्टी (AAP) के साथ कांटे की टक्कर दिख रहा है।
एक्सिस माय इंडिया एग्जिट पोल के अनुमान के अनुसार बीजेपी और उसकी सहयोगियों (JDU-LJP -RV) को 45 से 55 सीटें मिल रही हैं, वहीं इसका वोट शेयर 48% रहने का अनुमान है।

Delhi Exit Poll: आप जा रही है, बीजेपी आ रही है
जबकि, आम आदमी पार्टी को 15 से 25 सीटें मिल सकती हैं और वोट शेयर 42% तक रह सकता है। कांग्रेस भी शून्य से 1 सीट जीत सकती है और उसका वोट शेयर 7% रह सकता है। अन्य के खातों में भी शून्य से 1 सीट जा सकती है, जिसका वोट शेयर 3% रह सकता है।
Delhi Exit Poll Axis My India: उत्तर पश्चिम, पूर्वी और पश्चिमी दिल्ली में भाजपा को भारी बढ़त
एक्सिस माय इंडिया एग्जिट पोल के मुताबिक उत्तर पश्चिम दिल्ली की 10 विधानसभा सीटों में भाजपा को 9 और आप को 1 सीट मिल सकती है। वहीं पूर्वी दिल्ली की 10 सीटों में से बीजेपी को 8 और आप को 2 सीटें मिलने की संभावना है।
Delhi Exit Poll: नई दिल्ली और चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र में भी भाजपा का ही जलवा
पश्चिमी दिल्ली की 10 सीटों में भी यही कहानी दोहराने की संभावना है, जिसमें भाजपा को 8 और आम आदमी पार्टी को 2 सीटें मिल सकती हैं। बात करें नई दिल्ली लोकसभा सीट की तो यहां पड़ने वाली 10 असेंबली सीटों में भाजपा को 7 और आप को 3 सीटें मिल सकती हैं। इसी तरह से चांदनी चौक की 10 सीटों में भी बीजेपी को 7 और आप को 2 सीटें मिलने की संभावना है।
Delhi Exit Poll Axis My India: उत्तर पूर्वी दिल्ली में बीजेपी ने बनाई बढ़त
उत्तर पूर्वी दिल्ली में जहां कुछ सीटों पर ज्यादा मतदान हुआ है, वहां की 10 सीटों में भी 6 बीजेपी के खाते में और 4 आप के खाते में जाती दिख रही है।
Delhi Exit Poll: दक्षिण दिल्ली में बीजेपी और आप को 5-5 सीटें मिलने का अनुमान
लेकिन, दक्षिण दिल्ली में बीजेपी और आप के बीच कांटे की टक्कर नजर आ रह है। यहां दोनों के बीच 5-5 सीटों को बंटवारा होता दिख रहा है। इन दोनों के वोट शेयर की बात करें तो इन 10 सीटों में भाजपा के खाते में 45% और आप के खाते में 44% वोट जाते नजर आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications