Delhi Chunav Result 2025: क्या दिल्ली में मुसलमान बनवाएंगे BJP सरकार? ये 5 संकेत AAP को दे सकते हैं झटका
Delhi Chunav Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में इस बार वोटिंग में मतदाताओं ने ज्यादा उत्साह नहीं दिखाया है। चुनाव आयोग (ECI) के अंतिम आंकड़े तो यही बताते हैं। लेकिन, दिल्ली की बाकी सीटों के मुकाबले मुस्लिम-बहुल सीटों पर काफी ज्यादा वोटिंग हुई है। इसके साथ ही जिस तरह से इस बार मुस्लिम वोट बंटने की परिस्थितियां बनी हैं, वह बीजेपी को 27 साल बाद सत्ता में बिठाने में मदद कर सकता है और आम आदमी पार्टी (AAP) को 12 साल बाद गद्दी वनवास की सजा भुगतनी पड़ सकती है।
दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए के लिए इस बार कुल 60.54% वोट पड़े हैं। लेकिन, मुस्तफाबाद जैसी मुस्लिम-बहुल सीट में रिकॉर्ड वोटिंग दर्ज हुई। सिर्फ मुस्तफाबाद ही नहीं, अन्य मुस्लिम-बहुल सीटों पर भी मतदान के दिन सड़कों और गलियों में उत्सव जैसा नजारा दिख रहा था, जिसका बाकी दिल्ली में अमूमन अभाव नजर आया।

Delhi Election Result 2025: मुस्लिम-बहुल सीटों पर बाकी दिल्ली से ज्यादा मतदान
एक बात और गौर करने वाली ये रही कि दिल्ली की 8वीं विधानसभा के लिए जिन पांच सीटों में सबसे ज्यादा वोटिंग हुई उसमें मुस्तफाबाद के बाद सीलमपुर, गोकलपुर (SC)के अलावा बाबरपुर सीटें भी शामिल है। यहां गौर करने वाली बात ये है कि ये सारी सीटें उत्तरपूर्वी दिल्ली की हैं, जहां 2020 में सांप्रदायिक दंगे भड़के थे।
Delhi Chunav Parinam 2025: एक) 2020 और 2025 की चुनावी परिस्थितियों में फर्क
दिल्ली की मुस्लिम-बहुल सीटों पर 2020 के विधानसभा चुनावों में भी आमतौर पर ज्यादा मतदान हुआ था। लेकिन, वह चुनाव एनआरसी (NRC) के खिलाफ हिंसक आंदोलन और दिल्ली दंगों की पृष्ठभूमि में हुआ था। तब कांग्रेस बहुत ही कमजोर थी और भाजपा-विरोधी मुस्लिम वोट एक मुश्त सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) के खाते में गए थे। इस बार ऐसी कोई परिस्थिति नहीं है और सत्ता-विरोधी लहर (एंटी-इंकंबेंसी) का असर मुस्लिम समुदाय में भी बहुत ज्यादा हावी दिखा है।
Delhi Chunav Result 2025 Hindi: दो) मुस्लिम वोटरों का वोट पसंदीदा उम्मीदवारों में बंटता दिख रहा
इस बार दिल्ली विधानसभा चुनाव में अगर 'आप' हारती है तो इसमें कांग्रेस और एआईएमआईएम (AIMIM) जैसी पार्टियों का बहुत बड़ा रोल रहने वाला है। ओखला से लेकर अन्य मुस्लिम-बहुल सीटों पर इस बार मुसलमानों ने अपने पसंदीदा प्रत्याशियों के पक्ष में जमकर वोट किया है।
इससे आप को एक मुश्त मुस्लिम वोट मिलने की संभावना खत्म हुई है। अगर ऐसा हुआ है तो इसका सबसे ज्यादा फायदा भाजपा को मिलने की संभावना है और उसकी यदि सरकार बनती है तो इसमें मुस्लिम वोटों का बंटवारा बहुत बड़ा रोल निभाने जा रहा है।
Delhi Chunav Result 2025 News: तीन) मुस्लिम नेताओं का 'आप' से मोहभंग!
'आप' को सबसे बड़ा झटका ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन (AIIA) के प्रेसिडेंट मौलाना साजिद राशिद के बयान ने दिया है। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने पहली बार इस चुनाव में बीजेपी को वोट दिया है।
उन्होंने एएनआई को दिए बयान में कहा है,"मैंने बीजेपी को वोट करके अपने वीडियो को इसलिए वायरल किया है कि मुसलमानों को डराया जाता है बीजेपी के नाम पर और विपक्षी पार्टियां ये कहती हैं कि मुसलमान बीजेपी को हराने के लिए वोट करता है। मुसलमानों के दिमाग में ये बात डाली जाती है कि बीजेपी को हराओ, नहीं तो बीजेपी आएगी तो आपके अधिकार छीन लिए जाएंगे...आप का वोट का अधिकार भी छीन लिया जाएगा।"
उन्होंने आगे कहा, "इसलिए मुसलमानों के उस डर को खत्म करने के लिए मैंने वोट किया है। दिल्ली में अगर बीजेपी की सरकार बनेगी तो मैं मुसलमानों से फिर कहूंगा कि देखो इन पांच सालों में मेरा कौन सा अधिकार बीजेपी ने छीना है? वो मैं दिखाने और बताने का काम करूंगा।"
Delhi Assembly Election Result 2025: चार) केंद्र में 2029 तक बीजेपी की ही सरकार रहने की वास्तविकता
इस बार के चुनाव में बीजेपी आम मतदाताओं के साथ-साथ मुसलमानों में भी यह संदेश देने में काफी हद तक सफल दिख रही है कि 2029 तक केंद्र में बीजेपी की अगुवाई वाली ही सरकार रहेगी। आम आदमी पार्टी और इसके सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल एक दशक से लगातार यही आरोप लगा रहे हैं कि केंद्र सरकार उन्हें दिल्ली में काम नहीं करने दे रही।
इसकी वजह से मतदाताओं के एक तबके में यह संदेश गया है कि अगर केंद्र काम नहीं करने दे रहा तो आगे भी यह दिक्कत बनी रहेगी। इस वजह से भाजपा की ही 'डबल इंजन' लाना फायदेमंद है, ताकि वह कम से कम यह आरोप तो न लगा सके। ऐसी भावना मुस्लिम आबादी के बीच भी देखी गई है और उन्होंने इस वजह से भी इस बार विकल्प की तलाश की है।
Delhi Chunav Result 2025: पांच) 'आप' सरकार की फ्री योजनाएं बंद नहीं होने का भरोसा
इस बार बीजेपी की ओर से खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बार-बार यह भरोसा देने की कोशिश की है कि आम आदमी पार्टी सरकार जो भी कल्याणकारी योजनाएं चला रही है, उसे बीजेपी की सरकार बनने पर भी बंद नहीं किया जाएगा। लेकिन, इसके साथ ही उन्होंने अनेकों नई योजनाओं का भी वादा किया है, जिसमें समाज के हर वर्ग के लोगों को फायदा मिलने की बात है।
मोदी सरकार का यह ट्रैक रिकॉर्ड रहा है कि वह योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में भेदभाव नहीं करती और इसकी योजनाओं के लाभांवितों में बड़ी तादाद में मुसलमान भी हैं। इससे दिल्ली के चुनाव में इस बार मुस्लिम वोटर भाजपा के खिलाफ उस तरह से गोलबंद नहीं होते दिखे हैं, जो आमतौर पर होते रहे हैं और शायद अगर दिल्ली में इस बार बीजेपी की सरकार बनी तो उसमें यह बहुत बड़ा कारण होगा।
-
'मोटा भाई, जवाब चाहिए’, अमित शाह की 'चार्जशीट' के जवाब में TMC ने जारी की ‘काउंटर-चार्जशीट’, BJP पर लगाए आरोप -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल?












Click it and Unblock the Notifications