Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Delhi Exit poll 2025: क्या दिल्ली में First-time Voters ने बिगाड़ दिया AAP का खेल?

Delhi Exit poll 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के आंकड़े 60.44% रहे हैं। यह 2020 के चुनावों से लगभग 2% कम है। हालांकि, 2024 के लोकसभा चुनावों के मुकाबले यह आंकड़ा 2% के करीब अधिक भी है। मतगणना के दिन वोट प्रतिशत में यह गिरावट मायने रख सकती है।

अगर 2020 के विधानसभा चुनावों की तुलना करें तो तब से लेकर दिल्ली में युवा वोटरों की संख्या में करीब 7 लाख युवा मतदाताओं (18 से लेकर 23 साल) की बढ़ोतरी हो गई है। दिल्ली में इस बार कुल 1,56,14,000 वोटर हैं। दिल्ली की 70 सीटों के लिए बुधवार को वोट डाले गए हैं।

delhi exit poll 2025

Delhi Exit poll 2025: दिल्ली में 5 साल में करीब 7 लाख युवा मतदाता बढ़ गए

दिल्ली विधानसभा के चुनाव में इस बार पहली बार के मतदाताओं की संख्या 2.40 लाख से अधिक है। 2020 के विधानसभा चुनावों में 2.08 लाख फर्स्ट टाइम वोटर जुड़े थे। इसके बाद 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में भी 2.52 लाख से अधिक फर्स्ट टाइम वोटर शामिल हुए।

बता दें कि 2020 में दिल्ली में कुल मतदाताओं की संख्या लगभग 1.47 करोड़ थी। वहीं 2024 के लोकसभा चुनावों में यह बढ़कर 1.52 लाख से ज्यादा हो गई। इस तरह से वोटरों की संख्या में जो इजाफा हुआ है, उसमें युवा मतदाताओं की संख्या काफी ज्यादा हैं।

Delhi Exit poll 2025: युवाओं ने बदलाव के लिए किया वोट

जानकारों का मानना है कि पहली बार वोट करने वाले युवा मतदाता चुनाव के नतीजों पर बड़ा प्रभाव डाल सकते हैं। युवा मतदाता अक्सर परिवर्तन और नए नेतृत्व की तलाश में रहते हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि इस बार के चुनाव में उन्होंने किस पार्टी का समर्थन किया है। वैसे एग्जिट पोल देखने से भी यही लगता है कि युवाओं ने बदलाव के लिए वोट डाला है।

2020 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) ने 62 सीटें जीतकर भारी बहुमत हासिल किया था, जबकि भारतीय जनता पार्टी (BJP) को 8 सीटों से संतोष करना पड़ा था। कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था और उसे एक भी सीट नहीं मिली थी। हालांकि, 2024 के लोकसभा चुनावों में दिल्ली की सभी 7 सीटों पर बीजेपी की जीत ने सियासी समीकरण बदल दिए थे।

एग्जिट पोल के आंकड़े:-

क्रमांक एग्जिट पोल BJP AAP Congress
1
पीपुल्स पल्स 51-60 10-19 0
2
चाणक्य स्ट्रैटेजीज 39-44 25-28 2-3
3
टाइम्स नाउ-जेवीसी 39-45 22-31 0-2
4
पी-मार्क 39-49 21-31 0-1
5
पीपुल्स इनसाइट 40-44 25-29 0-1
6
पोल डायरी 42-50 18-25 0-2
7
माइंड ब्रिंक 21-25 44-49 0-1
8
सुदर्शन टीवी 34-37 33-36 0-2
9
एसएएस एग्जिट पोल 38-41 27-30 1-3
10
वी-प्रीसाइड 18-23 46-52 0-1
11
डीवी रिसर्च 36-44 26-34 0-0

Delhi Exit poll 2025: युवा वोटरों ने क्यों किया बदलाव के लिए वोट?

दिल्ली में शिक्षा,रोजगार,महंगाई और बुनियादी सुविधाओं जैसे मुद्दे युवाओं के लिए सबसे महत्वपूर्ण हैं। पहली बार वोट करने वाले मतदाता इन मुद्दों पर अधिक जागरूक होते हैं और वे अपने वोट को सोच-समझकर डालते हैं। इस बार,अगर युवा मतदाताओं ने आम आदमी पार्टी से मुंह मोड़ लिया (एग्जिट पोल के अनुमान के अनुसार) है, तो इसका सीधा फायदा बीजेपी को हो सकता है।

दिल्ली चुनाव में 70 सीटों के लिए हुए इस मतदान में अगर युवा मतदाता आप (AAP) से दूर हुए हैं,तो बीजेपी को इसका कितना फायदा होगा? यह 8 फरवरी को मतगणना में ही सही तौर पर देखने को मिलेगा। क्योंकि अभी सिर्फ एग्जिट पोल के अनुमान आए हैं, जिनमें से अधिकतर बीजेपी की ओर हवा का रुख दिखाया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+