'पुलिस ने लगाए PM मोदी के पोस्टर, दी धमकी', केंद्र पर दिल्ली सरकार ने लगाए ये गंभीर आरोप

नई दिल्ली, 24 जुलाई: दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि शनिवार (23 जुलाई) को रात प्रधानमंत्री कार्यालय के निर्देश पर पुलिस भेजकर दिल्ली सरकार के कार्यक्रम को कब्जा कर इसे राजनीतिक कार्यक्रम बना दिया। मंत्री ने आरोप लगाया कि केंद्र ने पुलिस भेजकर असोला वन्यजीव अभयारण्य में दिल्ली सरकार के अभियान को हाईजैक किया गया है।

Delhi Environment Minister Gopal Rai

Recommended Video

      CM Arvind Kejriwal vs LG VK Saxena: CM और LG में छिड़ा कैसा पोस्टर वार ? | वनइंडिया हिंदी *Politics

      मंत्री गोपाल राय ने आरोप लगाते हुए यह भी कहा कि दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने कल रात कार्यक्रम स्थल पर 'वन महोत्सव' कार्यक्रम के पहले से लगे बैनरों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीरों वाले बैनर चिपकाए थे। राय ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री कार्यालय ने दिल्ली पुलिस को कार्यक्रम को बर्बाद करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को इस कार्यक्रम में शामिल होना था, लेकिन वह अब इसमें शामिल नहीं होंगे।

      अपने ट्वीट में मंत्री राय ने कहा, "केजरीवाल सरकार द्वारा आयोजित 'वन महोत्सव' का समापन आज CM श्री अरविंद केजरीवाल और LG महोदय की उपस्थिति में होना था, लेकिन बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि कल रात प्रधानमंत्री कार्यालय के निर्देश पर पुलिस भेजकर सरकारी कार्यक्रम को कब्ज़ा कर इसे राजनीतिक कार्यक्रम बना दिया।"

      उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली पुलिस ने लोगों को पीएम मोदी की तस्वीरों वाले बैनरों को नहीं छूने की चेतावनी दी है। राय के मुताबिक दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना और सीएम केजरीवाल इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे और सभी तैयारियां कर ली गई थीं। गोपाल राय ने कहा, "हम लड़ना नहीं चाहते लेकिन सरकारी कार्यक्रम को राजनीतिक बना दिया गया, इसलिए सीएम और मैं दोनों नहीं जा रहे हैं।" बता दें कि दिल्ली में 11 जुलाई से 'वन महोत्सव' कार्यक्रम चल रहा है। आज (24 जुलाई) कार्यक्रम का आखिरी दिन था।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+