खराब हवा ने घोंटा दिल्ली का दम, केजरीवाल सरकार 26 से शुरू करेगी 'रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ' कैंपेन

राजधानी दिल्ली में सर्दियों के शुरू होने से पहले वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है। सोमवार को दिल्ली का ओवर ऑल एयर क्वालिटी इंडेक्स बेहद खराब श्रेणी (306) में दर्ज किया गया। दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देख केजरीवाल सरकार ने कई कदमों का ऐलान किया है।

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने सोमवार को घोषणा की कि दिल्ली में गुरुवार 26 अक्टूबर से 'रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ' अभियान शुरू किया जाएगा। इस बीच दिल्ली सरकार में पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने एक अहम बैठक भी बुलाई है।

Delhi Environment Minister Gopal Rai says Red Light On Gaadi Off campaign will start from Oct 26

मंत्री गोपाल राय ने बताया कि बाइकें सबसे अधिक प्रदूषण फैला रही हैं, और मोटरसाइकिल चालकों से अनुरोध किया कि वे अपना "पॉल्यूशन कंट्रोल सर्टिफिकेट" (पीयूसी) अपडेट करवा लें। इसी के साथ मेट्रो अधिकारियों को मेट्रो की सेवा बढ़ाने का निर्देश दिया गया है और बसों को भी यही निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा, 'हमने GRAP के दूसरे चरण को लागू करने के निर्देश दे दिए थे। इसी को प्रभावी ढंग से लागू करने के तरीके पर चर्चा के लिए आज एक अहम बैठक बुलाई गई है। गोपाल राय ने कहा, दिल्ली में 13 प्रदूषण हॉटस्पॉट हैं। आज, शादीपुर, मंदिर मार्ग, पटपड़गंज, सोनिया विहार और मोती बाग सहित 8 दूसरे सेंटरों पर AQI 300 से ऊपर पहुंच गया। प्रदूषण किस वजह से बढ़ रहा है और उसके रोकथाम के लिए स्पेशल टीमें तैनात की जाएंगी।

गोपाल राय ने दिल्ली में प्रदूषण को देखते हुए एक अनूठी पहल 'रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ' की घोषणा की है। इस पहल का उद्देश्य राष्ट्रीय राजधानी में वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाना है। क्योंकि ऑड-ईवन यातायात नियम अभी भी जारी है।

बता दें कि, राजधानी का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक शनिवार के 248 के मुकाबले और अधिक खराब होकर रविवार को 313 पर पहुंच गया था। दिल्ली में पिछली बार 17 मई को वायु गुणवत्ता "अत्यंत खराब" दर्ज की गई थी जब एक्यूआई 336 था। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, रविवार को फरीदाबाद में 24 घंटे का औसत एक्यूआई 322, गाजियाबाद में 246, ग्रेटर नोएडा में 354, गुरुग्राम में 255 और नोएडा में 304 दर्ज किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+