'कभी नदी में कूद जाते हैं, कभी CP-ITO चले जाते हैं', यमुना देखने पहुंचे बीजेपी नेताओं पर गोपाल राय का तंज
Yamuna River: दिल्ली में एक बार फिर यमुना के प्रदूषण का मुद्दा गर्मा गया है। बीजेपी नेता मनोज तिवारी और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कालिंदी कुंज स्थित यमुना घाट का दौरा किया। जिसके बाद बीजेपी नेताओं ने केजरीवाल सरकार पर निशाना साधा, जिसके बाद अब दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने पलटवार किया है।
यमुना नदी को लेकर मनोज तिवारी के आरोपों पर मंत्री गोपाल राय ने कहा कि भाजपा के नेता बेचैन हैं। उनके सामने इतनी मजबूरी है कि उनको कुछ कहा नहीं जा रहा है। दिल्ली की जनता केंद्र में उनकी सरकार के 10 साल होने पर सवाल कर रही है।

मनोज तिवारी ने साधा निशाना
दरअसल, मनोज तिवारी ने आरोप लगाते हुए कहा कि छठ का त्योहार आ रहा है और छठ की आस्था ऐसी है कि महिलाएं जल में डुबकी लगाती हैं, लेकिन डुबकी लगाने वाले जल को अरविंद केजरीवाल ने जहरीला बना दिया है। यह बहुत बड़े अपराध की निशानी है, हम उच्च प्राधिकारी को यह सब बताएंगे और सुप्रीम कोर्ट से भी निवेदन करेंगे कि इसका संज्ञान लें।
गोपाल राय ने किया पलटवार
बीजेपी नेता के बयान पर पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने जोरदार पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी नेता असहज हो रहे हैं। बीजेपी को डर है कि उनकी विधानसभा से छुट्टी हो चुकी है और एमसीडी में जनता ने उनकी विदाई कर दी है और अब जनता कर रही है। लोकसभा चुनाव नजदीक हैं हर आदमी पूछ रहा है कि किया क्या है। उन्हें वोट क्यों दें? तो कभी नदी में कूद जाते हैं, कभी सीपी और आईटीओ चले जाते हैं।
इसके अलावा दिल्ली के प्रदूषण पर पर्यावरण मंत्री ने कहा कि 2015 में दिल्ली में 109 दिनों तक अच्छी गुणवत्ता वाली हवा थी, पिछले साल हमने इसे 163 दिनों तक पहुंचाया और इस साल यह 200 दिनों से अधिक तक पहुंच गई है। सर्दियों के दौरान प्रदूषण बढ़ता है। हम केंद्रीय पर्यावरण मंत्री से पांच राज्यों के पर्यावरण मंत्रियों की एक संयुक्त बैठक बुलाने के लिए कह रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications