वजीरपुर हॉट स्पॉट पहुंचे दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय, निरीक्षण के बाद दिए ये खास निर्देश
Anti Dust Campaign: सर्दियों में बढ़ते प्रदूषण को रोकरने के लिए दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने विंटर एक्शन प्लान पर काम शुरू कर दिया है। विंटर एक्शन प्लान के तहत पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने आज 7 अक्टूबर से धूल विरोधी अभियान (Anti Dust Campaign) की शुरूआत करते हुए वजीरपुर हॉट स्पॉट का निरीक्षण किया।
पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने शनिवार 7 अक्टूबर को एंटी डस्ट कैंपेन 'Anti Dust Campaign' को लेकर वजीरपुर हॉट स्पॉट का दौरा किया। साथ ही, वजीरपुर इंडस्ट्रियल एरिया में बढ़ रहे प्रदूषण का जायजा भी लिया। इस दौरान पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने सबंधित अधिकारियों को एरिया में हो रहे प्रदूषण को कम करने के लिए पानी का छिड़काव एवं सभी जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए।

ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) पर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय का कहना है GRAP का पहला चरण दिल्ली में लागू हो चुका है। 13 विभाग आज धूल विरोधी अभियान शुरू कर रहे हैं। इन 13 विभागों की एक संयुक्त टीम बनाई गई है, जो सड़कों उतर कर जहां भी धूल होगी वहां चेकिंग अभियान चलाएंगे। ताकि धूल प्रदूषण को रोका जा सके।
पानी का छिड़काव का काम भी शुरू हो गया है। इसके लिए 500 से ज्यादा पानी छिड़कने वाले उपकरण काम कर रहे हैं...सरकार ने धूल रोकने के लिए सभी सरकारी और निजी निर्माण एजेंसियों को 14 कार्य बिंदु जारी किए हैं...मैंने वजीरपुर का दौरा किया है, जो एक हॉटस्पॉट क्षेत्र है, और वहां के अधिकारियों से धूल के स्रोतों की जांच करने के लिए बात की है।
आपको बताते चले कि इससे पहले पर्यावरण मंत्री गोपाल रान ने बताया था कि दिल्ली सरकार विंटर एक्शन प्लान के तहत धूल विरोधी अभियान 7 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। यह अभियान 7 अक्टूबर से 7 नवंबर तक चलेगा। इतना ही नहीं, उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए बताया था कि धूल विरोधी अभियान आज दोपहर 12 बजे वजीरपुर इलाके में चलेगा।
जानकारी के मुताबिक, एंटी डस्ट अभियान को लेकर दिल्ली सचिवालय में पर्यावरण मंत्री ने अलग-अलग विभागों के साथ बैठक की थी। इस संबंध में खुद गोपाल राय ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया था कि पूरी दिल्ली में 13 विभागों की 591 टीमें की गई तैनात। साथ ही, धूल प्रदूषण को रोकने के लिए 82 मैकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीनों को भी तैनात किया गया है।
इसके अलावा 520 स्प्रिंकलर, 258 मोबाइल एंटी स्मॉग गन को तैनात किया गया है। गोपाल राय ने कहा कि विंटर एक्शन प्लान को दिल्ली में लागू कर दिया गया है। इसकी मॉनिटरिंग ग्रीन वॉर रूम से की जाएगी। साथ ही, नए नियम के आधार पर 5 हजार वर्गमीटर से लेकर उससे अधिक के परिया के निर्माण स्थल पर एंटी स्मॉग गन लगाना अनिवार्य कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications