Delhi Elections 2025: कांग्रेस, बीजेपी या आप, अंबेडकर विवाद से किसको होगा फायदा? C Voter सर्वे ने चौंकाया
C Voter Survey on Delhi Elections 2025 Hindi: राज्यसभा में चर्चा के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने संविधान निर्माता डॉक्टर बीआर अंबेडकर पर एक टिप्पणी की थी और उसके जरिए कांग्रेस को घेरने की कोशिश की थी।
उन्होंने कहा था कि 'आजकल अंबेडकर का नाम लेना एक फ़ैशन बन गया है, अगर इतनी बार भगवान का नाम लेते तो सात जन्मों तक स्वर्ग मिल जाता।'

जिसके बाद कांग्रेस ने इसे मुद्दा बना दिया, उसने अमित शाह पर बाबा साहेब का अपमान कराने का आरोप लगा दिया। कांग्रेस नेता नीले रंग के कपड़े पहनकर बीआर अंबेडकर के समर्थन में संसद पहुंचे थे और वहां पर विरोध प्रदर्शन किया था।
कभी भी बाबा साहेब का अपमान नहीं किया: अमित शाह
अमित शाह ने कांग्रेस के गलत ठहराते हुए एक पीसी भी की थी, जिसमें उन्होंने अपना पक्ष रखते हुए कहा था कि' उन्होंने कभी भी बाबा साहेब का अपमान नहीं किया और ना ही वो कर सकते हैं। कांग्रेस तिल का ताड़ बना रही है।'
बाबा साहेब का दोनों पार्टियों ने अपमान किया: मायावती
तो वहीं कांग्रेस बनाम भाजपा की इस लड़ाई के बीच बसपा प्रमुख मायावती ने दोनों ही पार्टियों की आलोचना की और कहा था कि 'बाबा साहेब का दोनों पार्टियों ने अपमान किया है। दोनों ही दलों ने अपनी-अपनी तरह से दलितों का शोषण किया है।'
केजरीवाल ने भी की अमित शाह की आलोचना
तो वहीं दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी बीआर अंबेडकर मुंद्दे पर बीजेपी को घेरते हुए अमित शाह के बयान की आलोचना की थी।
दलित वोटरों को अपना बनाने की कोशिश!
कुल मिलाकर इस वक्त राजनीतिक दल बीआर अंबेडकर को ही मुद्दा बनाने में जुटे हैं और अपने आप को अंबेडकर का समर्थक बता रहे हैं और दलित वोटरों को अपना बनाने की कोशिश कर रहे हैं। दिल्ली में चुनाव नजदीक हैं, ऐसे में क्या राजनीतिक दलों को अंबेडकर विवाद का फायदा मिलेगा? इस सवाल का जवाब जानने के लिए सी वोटर ने एक सर्वे किया, जिसमें उसने सीधे जनता से प्रश्न किया
अंबेडकर विवाद से किसको होगा दिल्ली चुनाव में फायदा?
इस सर्वे के नतीजे काफी चौंकाने वाले हैं, 30.4 फीसदी लोगों का मानना है कि इस विवाद से NDA को फायदा मिलेगा तो वहीं 31.3 फीसदी लोगों का कहना है कि इस विवाद से इंडिया ब्लॉक को फायदा होगा और दलित वोट्स उनके खाते में आएंगे।
NDA बनाम INDIA Bloc में फायदा किसको?
तो वहीं 14.3 फीसदी लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें लगता है कि इस विवाद का फायदा दोनों ही दलों को मिलेगा, मतलब कहने कहा कि अंबेडकर विवाद पर दलों की तरह आम जनता भी कनफ्यूज नजर आ रही है।
आम आदमी पार्टी को फायदा पहुंचेगा: C वोटर सर्वे
अगर दिल्ली चुनाव के मद्देजनर बात की जाए तो सर्वे के मुताबिक 26.5 फीसदी लोगों का मानते हैं कि इस विवाद से आम आदमी पार्टी को फायदा पहुंचेगा, जबकि 22 फीसदी लोग मानते हैं कि इससे BJP को चुनाव में फायदा मिलेगा तो वहीं 15.9 फीसदी लोग ऐसे हैं, जो मानते हैं कि इस विवाद का सीधा फायदा कांग्रेस के हाथ लगेगा क्योंकि उसी ने इस बात को मुद्दा बनाया है।
20 से 21 दिसंबर के बीच हुआ ये सर्वे
जबकि 10.6 फीसदी लोग ऐसे भी हैं, जिन्होंने इस बारे में कुछ नहीं कहा। आपको बता दें कि ये सर्वे 20 से 21 दिसंबर के बीच हुआ है।
आम आदमी पार्टी ने 62 सीटें जीती थीं
70 सदस्यों वाली दिल्ली विधानसभा के लिए पिछला चुनाव 8 फरवरी 2020 को हुआ था, जिसमें अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी ने 62 सीटें जीती थीं जिसके बाद आम आदमी पार्टी ने राज्य में सरकार बनाई और अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री बने थे।
-
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications