New Year’s Eve: रात 8 बजे के बाद यहां नो एंट्री, नए साल का जश्न मनाने से पहले जान लें पुलिस की ये एडवाइजरी
New Year's Eve: नए साल का जश्न मनाने के लिए अगर आज रात आपने कहीं की प्लानिंग की है तो दिल्ली के कुछ रास्तों पर जाने से पहले पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी को जरूर जान लें। मालूम हो कि दिल्ली में नए साल की पूर्व संध्या पर सुचारू और सुरक्षित तरीके से जश्न मनाने के लिए, दिल्ली पुलिस ने काफी पुख्ता इंतजाम किए हैं।
कॉनॉट प्लेस और हौज खास में सुरक्षा काफी कड़ी की गई है तो वहीं राजधानी के कोने-कोने में यातायात कर्मियों की तैनाती बढ़ाई गई है। आज सड़कों पर शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की भी खैर नहीं होगी।

इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस उपायुक्त (यातायात) ढाल सिंह ने कहा, "शराब पीकर गाड़ी चलाने, ओवरस्पीडिंग, स्टंट बाइकिंग, लापरवाह ड्राइविंग, जिग-जैग ड्राइविंग करने वालों के खिलाफ कड़ा एक्शन लेंगे और उन्हें किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा।
कॉनॉट प्लेस में पार्किंग और आवाजाही के लिए दिशानिर्देश
- केवल वैध पास वाले वाहनों को ही कॉनॉट प्लेस सर्किल में पार्किंग की परमिशन।
- गोले डाक खाना, पटेल चौक और मंडी हाउस में निर्दिष्ट पार्किंग एरिया में ही गाड़ी पार्क करनी होगी।
- कॉनॉट प्लेस के पास पार्किंग की जगह सीमित है, ऐसे में first come first serve पद्धति यहां लागू होगी।
इंडिया गेट के लिए दिशानिर्देश
- इंडिया गेट में पैदल यात्रियों की संख्या अधिक होती है इसलिए यहां के ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है।
- इंडिया गेट तक पहुंचने के लिए वाहन वाले लोगों को क्यू-पॉइंट , सुनहरी मस्जिद, विंडसर प्लेस और मंडी हाउस से होकर जाना होगा।
इस रोड पर वाहन रहेंगे प्रतिबंधित
मंडी हाउस गोल चक्कर, बंगाली मार्केट गोल चक्कर, रणजीत सिंह फ्लाईओवर का उत्तरी भाग, मिंटो रोड-दीन दयाल उपाध्याय मार्ग क्रॉसिंग, आरके आश्रम मार्ग-चित्रगुप्त मार्ग क्रॉसिंग, गोल चक्कर गोल मार्केट, जीपीओ गोल चक्कर और कस्तूरबा गांधी रोड से वाहनों को कनॉट प्लेस तक जाने की अनुमति नहीं दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications