दिल्ली में भाजपा को मिल रही बंपर जीत! मनोज तिवारी ने बताया केजरीवाल और AAP को जनता ने क्यों नहीं दिया वोट?
Delhi Election Results 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में सभी 70 सीटों के लिए शनिवार को सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है। चुनाव परिणाम के अब तक के रुझानों में भाजपा को प्रचंड जीत और अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को करारी हार मिलती नजर आ रही है।
भाजपा की जीत और आम आदमी पार्टी का सत्ता में वापसी का सपना चकनाचूर होता देख भारतीय जनता पार्टी के नेता गदगद हैं और अरविंद केजरीवाल पर जमकर हमले करने शुरू कर दिए हैं। भाजपा के दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी ने आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल की हार की वजह तक बता डाली है।

दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी की हार और भाजपा की जीत पर मनोज तिवारी खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। मनोज तिवारी ने कहा दिल्ली की जनता ने मोदी जी की गारंटी को स्वीकार किया है। दिल्ली में अब हर तबके के आदमी आम आदमी पार्टी से दूर हो गया है। उसे केजरीवाल की पार्टी पर बिलकुल भी विश्वास नहीं रहा है।
केजरीवाल और AAP को जनता ने क्यों नहीं दिया वोट?
मनोज तिवारी ने कहा अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की हार का कारण भी बताया। उन्होंने कहा "आम आदमी पार्टी ने जनता को धोखा दिया, भ्रष्टाचार किया, अपने लिए शीशमहल बनवाया। जिसका बदला आज जनता इस बार के चुनाव में ले लिया है। मनोज तिवारी ने कहा अब दिल्ली की जनता अरविंद केजरीवाल से नफरत करती है।
कांग्रेस के लिए कर दी ये भविष्यवाणी
मनोज तिवारी ने दावा किया दिल्ली में कांग्रेस खाता तक नहीं खोल पाएगी। उन्होंने कहा दिल्ली चुनाव के बाद राजधानी में कांग्रेस का अस्तित्व ही खत्म हो जाएगा।
भाजपा ने प्रचंड जीत मिलने देख शेयर किया ये पोस्टर
दिल्ली चुनाव में भाजपा को जीत मिलने देख भारतीय जनता पार्टी ने सोशल मीडिया पर एसे पोस्ट शेयर किया है। जिसमें इंडिया गेट पर कमला खिलता नजर आ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications