Delhi election Result 2025: 'चुनाव में गुंडागर्दी... खुलेआम पैसे बांटे गए', आतिशी का BJP पर गंभीर आरोप

Delhi election Result 2025: दिल्ली में बीजेपी 27 सालों के बाद सत्ता में बीजेपी की वापसी हो गई है। साथ ही पिछले 11 साल से दिल्ली की सत्त्ता में रही आम आदमी पार्टी महज 22 सीट जीतने में कामयाब रही। अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सौरभ भारद्वाज समेत आम आदमी पार्टी के कई प्रमुख नेताओं को भी हार का सामना करना पड़ा। चुनाव परिणाम के बाद रविवार( 9 फरवरी 2025) को AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपने सभी नवनिर्वाचित विधायकों के साथ बैठक की।इस दौरान उन्होंने विजय विधायकों को बधाई दी।

विधायकों को केजरीवाल ने दिए दिशा निर्देश

बैठक में दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी भी मौजूद रहीं। उन्होंने बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि, AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने पार्टी के नवनिर्वाचित 22 विधायकों के साथ बैठक की और सभी विधायकों को दिशा-निर्देश दिए कि अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में जनता का जो भी काम है, उसे आप विधायकों को करना होगा.

Delhi election Result 2025

आतिशी (Atishi) ने आगे बताया कि, विधायकों को अरविंद केजरीवाल जी ने कहा जनता ने आप 22 विधायकों पर अपना भरोसा जताया है अब हमारी जिम्मेदारी है कि हम उनकी सेवा करें, उनकी समस्याओं का समाधान करें और दूसरी बात विपक्ष की भूमिका निभाना हमारी जिम्मेदारी है।

ये भी पढ़ें BJP Delhi Election Results: दलित,मुस्लिम बहुल सीटों पर कैसे जीतकर भी हारी AAP? वोट बैंक खिसकने के 3 संकेत

इस चुनाव में गुंडागर्दी हुआ- आतिशी

वहीं विधानसभा चुनाव में हार को लेकर पूछे गए सवाल जवाब में आतिशी ने कहा कि, अभी विश्लेषण चल रहा है कि AAP क्यों हारी, लेकिन ये दिल्ली की जनता का जनादेश है, हम जनादेश का सम्मान करते हैं. यह चुनाव इतनी गुंडागर्दी से हुआ, ऐसा चुनाव दिल्ली के इतिहास में कभी नहीं हुआ होगा। जहां खुलेआम पैसे बांटे जा रहे हैं, खुलेआम शराब बांटी जा रही है, पुलिस बंटवा रही है और जो भी इसकी शिकायत कर रहा है उसे जेल में डाला जा रहा है... लेकिन हम दिल्ली की जनता के जनादेश को स्वीकार करते हैं और एक रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+