Delhi Election 2025: कौन है दिल्ली का अरबपति विधायक? AAP नेता के पास अथाह संपत्ति, कहां से करते हैं कमाई
Delhi Richest MLA: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। आज शुक्रवार 10 जनवरी को अधिसूचना जारी होने के बाद से प्रत्याशियों के नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऐसे में दिल्ली के सबसे अमीर विधायक को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
चुनाव निगरानी संस्था एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) के विश्लेषण से पता चला है कि दिल्ली में 65 मौजूदा विधायकों में से केवल एक ही अरबपति विधायक है। दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा में फिलहाल पांच सीटें खाली हैं। दिल्ली विधानसभा के 65 मौजूदा विधायकों की कुल संपत्ति 829.21 करोड़ रुपये है। वहीं सबसे अमीर विधायक के अकेले संपत्ति 292 करोड़ रुपये है।

9 जनवरी को जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि विश्लेषण किए गए आम आदमी पार्टी (आप) के 58 विधायकों की कुल संपत्ति 777.02 करोड़ रुपये है। आप के 58 मौजूदा विधायकों की औसत संपत्ति 13.39 करोड़ रुपये है।
who is Richest MLA Dharampal Lakra: कौन हैं सबसे अमीर विधायक धर्मपाल लाकड़ा?
- फिलहाल दिल्ली के सबसे अमीर विधायक आप नेता हैं। और ये अरविंद केजरीवाल, आतिशी या मनीष सिसौदिया नहीं हैं। ये हैं मुंडका से AAP विधायक धर्मपाल लाकड़ा। धर्मपाल लाकड़ा दिल्ली के इकलौते अरबपति विधायक हैं।
- 2020 के विधानसभा चुनाव में दाखिल अपने चुनावी हलफनामे में धर्मपाल लाकड़ा ने 292 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति घोषित की है। र्मपाल लाकड़ा एक बिजनेसमैन हैं। उन्होंने ये संपत्ति अपने बिजनेस और परिवार से विरासत में मिली है। लाकड़ा के परिवार के पास कृषि भूमि भी है।

- 2020 में दाखिल हलफनामे के मुताबिक विधायक धर्मपाल लाकड़ा की चल संपत्ति 3.24 करोड़ से अधिक है, और उनकी अचल संपत्ति 243 करोड़ रुपये है।
- धर्मपाल लाकड़ा निवर्तमान दिल्ली विधानसभा में अगले सबसे धनी उम्मीदवार हैं। लाकड़ा 2014 में कांग्रेस छोड़कर आप में शामिल हो गए थे। 2020 के विधानसभा चुनाव में मुंडका की जीत उनकी पहली चुनावी लड़ाई थी। आप ने 2020 में अपने मौजूदा विधायक सुखबीर सिंह दलाल का टिकट काटकर लाकड़ा को मैदान में उतारा था।
- धर्मपाल लाकड़ा भारतीय खाद्य निगम के सदस्य और कांग्रेस के पूर्व स्थानीय पदाधिकारी रह चुके हैं। उनका जन्म और पालन-पोषण मुंडका गांव में हुआ और वे खुद को एक किसान बताते हैं।
AAP विधायक प्रमिला टोकस भी करोड़ों की हैं मालकिन
धर्मपाल लाकड़ा के अलावा आप की एक और उम्मीदवार प्रमिला टोकस करोड़पति विधायक हैं।एडीआर की रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रमिला टोकस ने 80 करोड़ रुपये की घोषित संपत्ति बताई है।
एडीआर की रिपोर्ट में अन्य जानकारियों के मुताबिक दिल्ली विधानसभा में 66 प्रतिशत विधायकों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। विश्लेषण से पता चला है कि 55 प्रतिशत विधायकों ने अपने खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज होने की घोषणा की है। विश्लेषण किए गए 65 मौजूदा विधायकों में से 43 (66 प्रतिशत) ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं।












Click it and Unblock the Notifications