Delhi election: सीएम आतिशी या अलका लांबा, कौन है ज्‍यादा अमीर? दोनों के बीच कालकाजी सीट हो रही चुनावी जंग

Delhi Election 2025: दिल्‍ली विधानसभा चुनाव में इस बार आम आदमी पार्टी (AAP) को कांग्रेस और भाजपा से कड़ी टक्‍कर मिलने वाली है। दिल्‍ली की सबसे चर्चित हॉट सीट कालकाजी सीट पर इस बार फिर मुख्‍यमंत्री आतिशी चुनाव लड़ रही हैं। आतिशी मार्लेना का इस सीट से मुकाबला कांग्रेस की अलका लांबा और भाजपा के रमेश बिधूड़ी से है।

आज 14 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर सीएम आतिशी और कांग्रेस उम्‍मीदवार अलका लांबा दोनों ने अपना नामांकन दाखिल कर कालकाजी से अपनी उम्‍मीदवारी पक्‍की कर दी है। दोनों ही दिग्गज नेताओं ने चुनावी हलफनामे में अपनी कुल संपत्ति का भी खुलासा किया है। आइए जानते हैं सीएम आतिशी और कांग्रेस नेता अलका लांबा में कौन ज्‍यादा अमीर है?

Delhi election 2025

कालकाजी सीट पर होगा त्रिकोणीय मुकाबला

पहले बता दें आम आदमी पार्टी की नेता और दिल्‍ली सीएम आतिशी कालकाजी सीट से मौजूदा विधायक हैं। उनको कड़ी टक्‍कर देने के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपनी तेज तर्रार नेता अलका लांबा को पहले उम्‍मीदवार बनाया। वहीं इसके बाद भाजपा ने आतिशी और अलका लांबा को टक्‍कर देने के लिए अपने दिग्गज नेता रमेश बिधुड़ी को इस सीट से उम्‍मीदवार बना कर दो महिलाओं को टक्‍कर देने के लिए चुनाव मैदान में उतार दिया। याद रहे अलका लांबा आम आदमी पार्टी में पांच साल तक रहीं उसके बाद 2019 में कांग्रेस पार्टी ज्‍वाइन कर ली थीं। ऐसे में आतिशी के लिए ये चुनाव जीतना आसान नहीं हाेगा।

सीएम आतिशी कितनी संपत्ति की हैं मालकिन?

मुख्‍यमंत्री आतिशी ने आज नामांकन दाखिल किया। चुनावी हलफामे में आतिशी ने अपनी कुल संपत्ति ₹76.93 लाख बताई है। आतिशी ने हलफनामें के अनुसार उनके बैंक के अकाउंट में 30 हजार रुपये की नगदी जमा है और लगभग 75 लाख रुपये एफडी समेत अन्‍य मदों में बैंक में इनवेस्‍ट किया है। हैरान करने वाली बात ये हैं कि आतिशी के नाम पर ना तो कोई कार है और ना ही कोई घर है। आतिशी के पास महज 10 ग्राम सोना है। दिल्‍ली चुनाव लड़ने के लिए चंदा मांग रही CM आतिशी कितनी संपत्ति की हैं मालकिन? 5 साल में कितनी बढ़ी इनकम

अलका लांबा कितनी संपत्ति की हैं मालकिन?

कांग्रेस नेता अलका लांबा ने मंगलवार को कालकाजी सीट से नामांकन द‍ाखिल किया। अलका लांबा ने जिला मजिस्‍ट्रेट के पास नामांकन दाखिल करते हुए जो हलफनामा दाखिल किया है। उसमें अलका ने अपनी कुल संपत्ति 3.41 करोड़ की बताई है। इसके अलावा अलका लांबा के पास साउथ दिल्‍ली में एक फ्लैट है जिसकी कीमत 2 करोड़ है। अलका के नाम पर लगभग 80 लाख रुपये की एक कॉमर्शियल पॉपर्टी है।

अलका लांबा के पास 61.12 लाख रुपये की चल संपत्ति है। 2020 में अलका लांबा ने चांदनी चौक सीट से चुनाव लड़ा था। तब से उनकी संपत्ति में 20.12 लाख रुपये बढ़ गई है। 2024-25 में अलका लांबा की इनकम 8.28 लाख रुपये थी, जो 2023-24 में बढ़कर 8.91 लाख रुपये हो गई। लेकिन 2022-23 में इनकम घटकर 5.35 रुपये हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+