Delhi Election 2025: सीएम आतिशी ने कालकाजी सीट से भरा नामांकन, अलका लांबा और रमेश बिधूड़ी से होगा मुकाबला
Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में आम आदमी पार्टी जीत हासिल करने के लिए जमकर चुनाव प्रचार कर रही है। इस बार के चुनाव में कालकाजी विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी ने आतिशी को उम्मीदवार बनाया है। मुख्यमंत्री आतिशी ने आज मकर संक्रांति के अवसर पर जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय में पहुंच कर नामांकन पर्चा दाखिल कर दिया है।
मुख्यमंत्री आतिशी पहले सोमवार को ही नामांकन दाखिल करने वाली थीं लेकिन आतिशी 3 बजे के बाद नामांकन करने पहुंची थी जिस कारण वो कालकाजी सीट से नामांकन करने से चूक गई थीं। जिसके बाद आज उन्होंने नामांकन दाखिल किया।

कालाकाजी सीट से नामांकन के बाद क्या बोलीं आतिशी?
दिल्ली की चर्चित कालकाजी सीट से नामांकन दाखिल करने के बाद मुख्यमंत्री आतिशी ने कहाआज मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर मैंने अपना नामांकन दाखिल किया है और मुझे उम्मीद है कि जैसे कालकाजी के लोगों से मुझे पहले प्यार मिला है उसी तरह का प्यार मुझे भविष्य में भी मिलता रहेगा।
नामांकन करने से कैसे चूक गई थीं आतिशी?
गौरतलब है कि दिल्ली की मुख्यमंत्री अतिशी मार्लेना को कालकाजी सीट से नामांकन 13 जनवरी को लोहड़ी के अवसर पर ही करना था लेकिन जिला मजिस्ट्रेट के कार्यालय में देर से पहुंचने के कारण वो नामांकन दाखिल करने से चूक गई थीं। आतिशी रोड शो और चुनाव आयुक्त कार्यालय में फर्जी वोटर लिस्ट की शिकायत लेकर जानें के कारण डीएम कार्यालय 3 बजे तक नहीं पहुंच पाई थीं।
आतिशी की अलका लांबा और रमेश बिधूड़ी से होगी टक्कर
बता दें मुख्यमंत्री आतिशी का कालकासीट से मौजूदा विधायक भी हैं। दिल्ली की हॉट सीटों में शुमार सीएम आतिशी का मुकाबला कांग्रेस की उम्मीदवार अलका लांबा और भाजपा के दिग्गज नेता रमेश बिधूड़ी से है। भाजपा के उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी इससे पहले 2003, 2008 और 2013 में तुगलकाबाद विधानसभा सीट से चुनाव जीत चुके हैं। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा की बात करें तो लगभग पांच वर्षों तक AAP नेता थीं और 2019 में कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। अलका लांबा का ये छठां चुनाव है।
#WATCH | Delhi CM & AAP candidate from Kalkaji Assembly constituency, Atishi files nomination at District Election Office pic.twitter.com/EyiLYRBuH6
— ANI (@ANI) January 14, 2025












Click it and Unblock the Notifications