दिल्ली चुनाव लड़ने के लिए चंदा मांग रही CM आतिशी कितनी संपत्ति की हैं मालकिन? 5 साल में कितनी बढ़ी इनकम
Delhi CM Atishi Net Worth: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में इस बार आम आदमी पार्टी (AAP) जीत की हैट्रिक लगाने के लिए एड़ी-चोटी का दम लगा रही है। इस बार के चुनाव में AAP ने अपनी पार्टी के चर्चित और जिताऊ नेताओं पर दांव लगाया है। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को केजरीवाल ने कालकाजी सीट से एक बार फिर उम्मीदवार बनाया है।
हालांकि दिल्ली चुनाव लड़ने के लिए दिल्ली की सीएम आतिशी ने कहा "मेरे पास चुनाव लड़ने के लिए पैसे नहीं हैं कृपया मुझे चुनाव लड़ने के लिए 40 लाख रुपये दें?" अपने इस बयान से सबको हैरान करने वाली दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना ने मंगलवार को कालकाजी विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इसके साथ आतिशी ने जो चुनावी हलफनामा जमा किया है उसमें उनकी कुल संपत्ति का खुलासा हो गया है। आइए जानते हैं क्या है सच्चाई?

आतिशी का क्या है असली नाम, हुआ खुलासा?
आतिशी के उपनाम को लेकर चल रहे विवाद के बीच दिल्ली सीएम के असली नाम का भी आज खुलासा नामांकन में हो गया है। दिल्ली की मुख्यमंत्री ने अपने हलफनामे में अपना पूरा नाम आतिशी मार्लेना लिखा है। राजनीतिक विवाद होने के बाद आतिशी ने 2018 में अपने नाम के आगे से मार्लेना हटा दिया था। मार्क्स और लेनिन का मिश्रण 'मार्लेना' है जिसे आतिशी के माता-पिता ने दिया था। कालका सीट से भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने भी आतिशी के मार्लेना हटाकर सिंह सरनेम लगाने पर टिप्पणी की थी जिसको लेकर आप ने जमकर बवाल किया था।
आतिशी के पास कुल कितनी संपत्ति है?
आतिशी ने अपने चुनावी हलफनामा में कुल चल संपत्ति के रूप में अपनी कुल संपत्ति 76.93,374.98 रुपये घोषित की है।
आतिशी के नाम पर बैंक में कितना जमा है रुपया?
दिल्ली की सीएम आतिशी के बैंक अकाउंट में महज 30 हजार रुपये जमा हैं। बाकी लगभग 75 लाख रुपये एफडी और अन्य बचत के रूप में बैंक में जमा है।
आतिशी के पास कितना सोना है?
आपको जानकर हैरानी होगी कि दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के पास बस लगभग दस ग्राम यानी 1 लाख रुपये का सोना है।
आतिशी के नाम पर नहीं है कोई घर या फ्लैट
हैरान करने वाली बात ये है कि आतिशी के नाम पर कोई अचल संपित्त हैं यानी इनके पास ना ही कोई घर है और ना ही फ्लैट है। आतिशी के नाम पर एक भी कार तक नहीं है।
पांच सालों में आतिशी की कितनी बढ़ गई इनकम?
सितंबर 2024 में अरविंद केजरीवाल ने अपनी जगह आतिशी को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाया था। आतिशी इससे पहले दिल्ली सरकार में मंत्री थी और शिक्षा, वित्त समेत अन्य कई अहम मंत्रालय संभाल रही थीं। आतिशी ने अपने हलफनामें में अपनी इनकम का भी ब्यौरा दिया है। 2019-20 में आतिशी की आय 3,41,045 थी। साल 2020-21 में बढ़कर 4, 09, 080 हो गई। 2022-में आतिशी की इनकम 4,72,680 रुपये थी। जो 2023-24 में बढ़कर 9,62,860 रुपये हो गई।












Click it and Unblock the Notifications