Delhi Polls 2025: कौन हैं Ishrat Jahan? करावल नगर सीट से कपिल मिश्रा को देंगी टक्कर, दिल्ली दंगों में है आरोपी
Ishrat Jahan News: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 (Delhi Assembly Election 2025) में एक नया मोड़ ला दिया है। पार्टी की संभावित उम्मीदवार इशरत जहां (Ishrat Jahan) करावल नगर सीट से बीजेपी के फायरब्रांड नेता कपिल मिश्रा के खिलाफ चुनावी मैदान में उतर सकती हैं। इशरत जहां, जो पहले कांग्रेस की नेता रह चुकी हैं, अब AIMIM का दामन थामकर राजनीतिक पटल पर नए सिरे से उभर रही हैं।
ऐसे में करावल नगर विधानसभा सीट (Karawal Nagar Assembly) पर इस बार मुकाबला बेहद दिलचस्प होने वाला है। मौजूदा विधायक मोहन सिंह बिष्ट की जगह बीजेपी ने इस बार तेजतर्रार नेता कपिल मिश्रा को मैदान में उतारा है। कपिल मिश्रा अपने विवादित बयानों और कथित सांप्रदायिक राजनीति के कारण सुर्खियों में रहे हैं। वहीं AIMIM ने करावल नगर से इशरत जहां को उतारने की योजना बनाई है, जिससे इस सीट पर मुकाबला और कड़ा हो गया है।

Who is Ishrat Jahan: कौन हैं इशरत जहां?
इशरत जहां एक समय कांग्रेस की मजबूत नेता थीं और ओखला से पार्टी की प्रमुख दावेदार मानी जाती थीं। वो कांग्रेस की पूर्व पार्षद हैं, हालांकि पार्टी ने उन्हें ओखला से टिकट नहीं दिया, जिसके बाद उन्होंने AIMIM का हाथ थाम लिया। इशरत पर 2020 के दिल्ली दंगों के मामले में हत्या, दंगे भड़काने और गैरकानूनी सभा में शामिल होने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। जनवरी 2022 में दिल्ली की एक अदालत ने इशरत और 11 अन्य के खिलाफ आरोप तय किए थे।
Ishrat Jahan 2020 के दिल्ली दंगों से जुड़ी भूमिका
फरवरी 2020 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों में 53 लोगों की मौत हुई थी और सैकड़ों लोग घायल हुए थे। इन दंगों के दौरान इशरत जहां पर खुरेजी खास इलाके में सीएए के विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़काने का आरोप लगा था। दिल्ली पुलिस ने उन्हें दंगों से संबंधित एक मामले में गिरफ्तार किया था।
ये भी पढ़ें: Delhi Chunav: दिल्ली चुनाव में ओवैसी इन 10 सीटों पर बिगाड़ेंगे केजरीवाल का गेम, AAP के लिए क्यों खतरा है AIMIM
कपिल मिश्रा Vs इशरत जहां
करावल नगर की इस चुनावी जंग में दोनों ही उम्मीदवार अपने-अपने विवादित इतिहास और बयानों के कारण चर्चा में हैं। कपिल मिश्रा पर दंगों के दौरान सांप्रदायिक भाषण देने का आरोप है, जबकि इशरत जहां पर भी हिंसा भड़काने के आरोप हैं। इन दोनों नेताओं के आमने-सामने आने से करावल नगर का चुनावी संग्राम बेहद दिलचस्प और हाई-प्रोफाइल हो गया है।
ये भी पढ़ें: Delhi Chunav: दिल्ली दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन को नामांकन दाखिल करने के लिए मिली पैरोल, कोर्ट ने कही यह बात
दिल्ली चुनाव में AIMIM की रणनीति
AIMIM ने इस बार दिल्ली चुनाव में कई विवादित चेहरों को मैदान में उतारने की रणनीति अपनाई है। मुस्तफाबाद से ताहिर हुसैन और ओखला से शफा-उर-रहमान को भी टिकट दिया गया है। यह स्पष्ट है कि पार्टी उन क्षेत्रों में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है, जहां मुस्लिम वोट निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं। बता दें कि एआईएमआईएम 10-12 सीटों पर चुनाव लड़ने की योजना बना रही है। ऐसे में अगले कुछ दिनों में बाकी उम्मीदवारों की घोषणा करने की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications