Delhi Power Cut: 11 जुलाई को साउथ दिल्ली के इन इलाकों में 4 घंटे तक बिजली गुल, BRPL लिस्ट में देखें एरिया

Delhi Power Cut: राजधानी दिल्ली लोगों के लिए एक जरूरी खबर है। भारी बारिश के बीच अब दक्षिण और पश्चिम दिल्ली के कई इलाकों में लोगों को बिजली कटौती का भी सामना करना पड़ सकता है। 11 जुलाई 2026 को दिल्ली के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

BRPL (BSES Rajdhani Power Limited) ने मेंटेनेंस कार्यों के लिए पॉवर कट का एक शेड्यूल जारी किया है। कंपनी के अनुसार, यह कटौती ट्रांसफार्मर के प्रिवेंटिव मेंटेनेंस, एचवीडीएस (HVDS) सुधार और फीडर लाइनों की मरम्मत के लिए की जा रही है।

delhi-power-cut-alert-11july

Delhi Power Cut Today:11 जुलाई को इन इलाकों में रहेगी बिजली कटौती

खानपुर डिवीजन: दोपहर 2:00 बजे से 3:30 बजे तक पॉकेट C, दुग्गल कॉलोनी खानपुर और JJ कॉलोनी दुग्गल कॉलोनी में 11KV फीडर के केबल रूट पर खुदाई के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

टैगोर गार्डन डिवीजन: सुबह 11:07 बजे से दोपहर 2:07 बजे तक विष्णु गार्डन के ख्याला स्थित ब्लॉक S में ट्रांसफॉर्मर की प्रिवेंटिव मेंटेनेंस के कारण बिजली नहीं रहेगी।

छतरपुर डिवीजन: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक राजपुर खुर्द एक्सटेंशन, छतरपुर में एलटी सर्किट नेटवर्क अपग्रेडेशन के चलते बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

पालम डिवीजन: सुबह 11:00 बजे से 12:30 बजे तक राज नगर एक्सटेंशन के ब्लॉक P और द्वारका सेक्टर-8 में एलटी सर्किट नेटवर्क अपग्रेडेशन के कारण बिजली कटौती होगी।

नजफगढ़ डिवीजन: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक कंगनहेरी गांव में ट्रांसफॉर्मर नेटवर्क अपग्रेडेशन के चलते बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

खानपुर डिवीजन: सुबह 11:00 बजे से 12:30 बजे तक पुल प्रह्लादपुर स्थित विश्वकर्मा कॉलोनी के ब्लॉक C में एलटी सर्किट नेटवर्क अपग्रेडेशन के कारण बिजली नहीं रहेगी।

खानपुर डिवीजन: सुबह 11:00 बजे से 12:30 बजे तक खानपुर गांव में 11KV फीडर के केबल रूट पर खुदाई का कार्य किया जाएगा, जिसके चलते बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

Delhi LPG Price: 10 जुलाई को दिल्ली में क्या है डोमेस्टिक-कमर्शियल गैस का नया रेट? यहां देखें लेटेस्ट दाम
Delhi LPG Price: 10 जुलाई को दिल्ली में क्या है डोमेस्टिक-कमर्शियल गैस का नया रेट? यहां देखें लेटेस्ट दाम

मोहन गार्डन डिवीजन: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक सेवक पार्क, ब्लॉक C (द्वारका क्षेत्र) में ट्रांसफॉर्मर से जुड़े सिविल कार्यों के कारण बिजली कटौती रहेगी।KV फीडर लाइनों की मरम्मत के लिए की जा रही है। इसका उद्देश्य आने वाले समय में निर्बाध और सुरक्षित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है।

Power Cut के लिए ऑनलाइन स्टेटस या शिकायत कैसे करें?

पॉवर कट होने या किसी भी तकनीकी समस्या के लिए आप इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

  • BRPL (दक्षिण/पश्चिम दिल्ली) हेल्पलाइन नंबर19123
  • WhatsApp नंबर: 8800919123
  • BYPL (मध्य/पूर्वी दिल्ली) हेल्पलाइन नंबर 19122
  • WhatsApp नंबर: 8745999808

उपभोक्ता अपने मोबाइल पर 'BRPL Connect' ऐप डाउनलोड करके या कंपनी के आधिकारिक सोशल मीडिया (X/Twitter) हैंडल पर जाकर रियल-टाइम अपडेट देख सकते हैं। मेंटेनेंस के दौरान बिजली के भारी उपकरणों (जैसे गीजर, हीटर) का स्विच बंद रखें और सुबह 10 बजे से पहले पानी भरने जैसे जरूरी काम निपटा लें।

Petrol Diesel Price: टंकी फुल कराने से पहले चेक करें आज कितना है पेट्रोल-डीजल का दाम? आपके शहर का ताज रेट
Petrol Diesel Price: टंकी फुल कराने से पहले चेक करें आज कितना है पेट्रोल-डीजल का दाम? आपके शहर का ताज रेट
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+