Delhi LPG Price: आज कितने में मिल रहा है घरेलू गैस सिलेंडर? बुक करने से पहले जानें क्या है LPG का लेटेस्ट रेट

Delhi LPG Gas Price: अगर आप दिल्ली में रहते हैं और गैस सिलेंडर बुक कराने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। देश भर में LPG के नए दाम जारी कर दिए गए हैं।

11 जुलाई की ताजा अपडेट के मुताबिक- दिल्ली समेत किसी भी राज्य में घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।

lpg-gas-price-delhi-today-11-june

होमुर्ज पर ताजा अमेरिकी स्ट्राइक के बाद घरेलू एलपीजी पर किसी तरह की राहत की उम्मीद नजर नहीं आ रही है। आइए विस्तार से जानते हैं राष्ट्रीय राजधानी में आज कितना है LPG गैस सिलेंडर के लेटेस्ट रेट...

Delhi LPG Price Today: दिल्ली में आज कितना है घरेलू LPG Gas की कीमत

11 जुलाई को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक- राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 14.kg सिलेंडर के दाम 942 रुपए हैं। गौरतलब है कि घरेलू गैस की कीमत लंबे समय स्थिर बनी हुई है और इनमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। जिससे बढ़ी संख्या में आम परिवारों के बजट पर बड़ी राहत मिली है।

वहीं कमर्शियल गैस सिलेंडर की दामों में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। 19 किग्रा. का सिलेंडर 3, 113.50 रुपए है। जिसका असर होटल और दिल्ली में मेस सर्विस के मालिकों पर ज्यादा दिख रहा है जहां एलपीजी की खपत अधिक होती है।

नोट: ये दाम 11 जुलाई 2026 के अनुसार दिल्ली के हैं। आपके शहर में इनका रेट थोड़े अलग हो सकते हैं। सबसे सही जानकारी के लिए अपने गैस एजेंसी या आधिकारिक ऐप पर चेक करें।

How To Book Gas Cannetion: घर बैठे कैस बुक करें LPG गैस सिलेंडर, समझें सबसे आसान तरीका

डीजिटल इंडिया के दौर में LPG सिलेंडर बुक करना अब बहुत आसान हो गया है। यहां स्टेप-बाय-स्टेप गैस बुक करने की पूरी पूरी जानकारी दी जारी है...

MyLPG.in वेबसाइट या ऐप से ऐसे बुक करें सिलेंडर

  • अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर www.mylpg.in खोलें।
  • अपना राज्य चुनें और अपनी गैस कंपनी चुनें:

Indane (Indian Oil)
HP Gas (Hindustan Petroleum)
Bharat Gas (Bharat Petroleum)

  • इसके बाद अपना LPG ID या कनेक्शन नंबर डालें, OTP आएगा, उसे भरें।
  • बुकिंग करने के लिए 'Book Refill' या 'सिलेंडर बुक करें' और क्लिक करें।

घर बैठै मोबाइल ऐप से करें बुकिंग करने के लिए Play Store से MyLPG ऐप डाउनलोड करें। होम पेज पर ही Book Cylinder का ऑप्शन दिखेगा

फोन से बुकिंग कैसे करें?

अपने गैस पासबुक से कंपनी का नंबर डायल करें:

  • Indane: 7711 7711 (या 1800-233-3555)
  • HP Gas: 1800-233-3555 या 011-123456
  • Bharat Gas: 1800-233-3555
  • या WhatsApp पर भी बुकिंग हो सकती है (MyLPG नंबर पर)

एक बार फिर ईरान अमेरिका टकराव के बाद स्ट्रेट ऑफ होमुर्ज पर संकट दिख रहा है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि वैश्किव स्तर पर एक बार फिर गैस और फ्यूल के दामों बढ़ोतरी होगी। अगर ऐसा होता है तो भारतीय बाजार में भी इसका असर देखने को मिल सकता है जिससे LPG गैस की कीमतों में उतराव चढ़ाव होने की संभावना दिख रही है।

Delhi Power Cut: 11 जुलाई को साउथ दिल्ली के इन इलाकों में 4 घंटे तक बिजली गुल, BRPL लिस्ट में देखें एरिया
Delhi Power Cut: 11 जुलाई को साउथ दिल्ली के इन इलाकों में 4 घंटे तक बिजली गुल, BRPL लिस्ट में देखें एरिया
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+