Weather Forecast Today: उत्तराखंड में फ्लैश फ्लड का खतरा, UP-बिहार सहित किन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट?
Weather Forecast Today: देशभर में मानसून की रफ्तार तेज हो गई है। खास कर उत्तर भारत में मानसून अपना जोरदार असर दिखा रहा है। लगातार हो रही बारिश से जहां कुछ क्षेत्रों के किसानों को राहत मिली है तो वहीं कुछ जगहों पर ये आफत की बारिश साबित हो रही है।
दिल्ली एनसीआर में भी मानसून की वजह से जगह-जगह जलजमाव की समस्या बन गयी है। वहीं मध्य और दक्षिण भारत में भी तेज बारिश कहर ढा रही है। सपनों की नगरी मुंबई तो जलमग्न है ही, केरल के वायनाड में लैंडस्लाइड की वजह से लोग परेशानी में हैं।

उत्तराखंड में फ्लैश फ्लड का खतरा
पहाड़ी राज्यों में मौसम का मिजाज बेहद बिगड़ा हुआ है। उत्तराखंड के देहरादून में लगातार हो रही तेज बारिश के चलते नदियां उफान पर हैं, जिससे इलाके में फ्लैश फ्लड (अचानक आने वाली बाढ़) का गंभीर खतरा पैदा हो गया है। मौसम विभाग (IMD) ने नैनीताल समेत राज्य के कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।
भारी बारिश और जगह-जगह भूस्खलन के कारण गंगोत्री हाईवे पूरी तरह बंद हो गया है, जिससे यातायात ठप है। सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने आज देहरादून और पौड़ी गढ़वाल के सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अपनी सुरक्षा के लिए नदी-नालों और संवेदनशील तटीय इलाकों से पूरी तरह दूर रहें।
किन क्षेत्रों में भारी बारिश का अलर्ट?
इस वक्त देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरी तरह सक्रिय है। उत्तर प्रदेश के मध्य और उत्तरी हिस्सों के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र (low-pressure system) बना हुआ है, जिससे कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश का अनुमान है। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन (landslides) का खतरा भी बना हुआ है।
बिहार, पश्चिम बंगाल खासकर गंगा के मैदानी इलाके और उप-हिमालयी क्षेत्र, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में मौसम विभाग ने मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है। पूर्वी मध्य प्रदेश, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में बिजली चमकने के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। पश्चिमी मध्य प्रदेश, बिहार, कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल में गरज-चमक के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का भी अनुमान है।
वहीं गोवा और कोंकण क्षेत्र में भी लगातार तेज बारिश होने की संभावना बनी हुई है। इसके अलावा पश्चिमी और पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और गुजरात के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद जताई गयी है। हालांकि महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई और इसके आस-पास के इलाकों के लिए थोड़ी राहत की खबर है। यहां आज भारी बारिश का अलर्ट नहीं है, हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। जबकि तटीय कर्नाटक और केरल में भारी बारिश के आसार हैं।
गर्मी से मिली राहत, हीटवेव का कोई अलर्ट नहीं
मानसून के सक्रीय होने के साथ ही देशभर में गर्मी से रहत मिली है। देश के किसी भी हिस्से में लू (Heatwave) चलने की कोई संभावना नहीं है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तटीय आंध्र प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 1.6°C से 3.0°C तक अधिक रह सकता है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब और मेन हिल स्टेशन जैसे शिमला मनाली इत्यादि में तापमान सामान्य के आस-पास ही बना रहेगा।
ये भी पढ़ें: Mumbai School: येलो अलर्ट के बीच आज टीचर्स का विरोध प्रदर्शन, क्या बंद हैं स्कूल?












Click it and Unblock the Notifications