Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Who Will be Delhi CM: दिल्‍ली चुनाव 2025 में BJP जीती तो कौन बनेगा मुख्‍यमंत्री? मिल गया सबसे बड़ा संकेत

Who Will Delhi CM: दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 में अगला मुख्‍यमंत्री कौन बनेगा? अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी की आतिशी मार्लेना अपनी कुर्सी बचा पाएंगीं या कांग्रेस-भाजपा के किसी नेता को सीएम बनने का मौका मिलेगा। दिल्‍ली मुख्‍यमंत्री पद को लेकर अभी तक किसी पार्टी ने पत्‍ते नहीं खोले हैं। हालांकि भाजपा ने संकेत दे दिया है कि अगर इस बार कमल खिला तो दिल्‍ली का नया मुख्‍यमंत्री किसे बनाया जाएगा?

दरअसल, छठी दिल्‍ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी 2025 को पूरा होने वाला है। उससे पहले 7वीं दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 करवाए जाने हैं। भारतीय चुनाव आयोग (ECI) जनवरी 2025 के पहले सप्‍ताह में दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 (Delhi Eletion 2025) की तारीखों का ऐलान कर सकता है। 18 फरवरी 2025 से पहले दिल्‍ली विधानसभा चुनाव करवाए जाने की उम्‍मीद है।

यह भी पढ़ें- Delhi Election 2025: दिल्‍ली के वो मुख्‍यमंत्री, जो पाकिस्‍तान में जन्‍मे, इनके लिए 37 साल करना पड़ा इंतजार

Who Will Delhi CM

यह भी पढ़ें- Delhi Election 2025: दिल्‍ली चुनाव में इन 11 सीटों पर इतिहास बदलने की तैयारी में BJP? पहली सूची में दिखेगी झलक

दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 उम्‍मीदवार

दिल्‍ली के दंगल में योद्धा उतारने में आम आदमी पार्टी (आप) ने बाजी मार रखी है। आप ने दिल्‍ली की सभी 70 सीटों पर प्रत्‍याशी घोषित कर दिए हैं। सीएम आतिशी मार्लेना को कालकाजी सीट से टिकट दिया गया है। कांग्रेस ने दो सूची जारी करते हुए 47 सीटों पर उम्‍मीदवार उतारे हैं जबकि भाजपा ने अभी तक प्रत्‍याशियों की पहली सूची भी जारी नहीं की है।

दिल्‍ली में भाजपा जीती तो कौन बनेगा सीएम?

दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 में अगर भाजपा को बहुमत मिलता तो मुख्‍यमंत्री कुर्सी पर किसे बैठाया जाएगा? इस सवाल का जवाब दिल्‍ली अध्‍यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दिया। मीडिया से बातचीत में वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 में सभी 70 सीटों पर भाजपा के विधायक बनेंगे, जो जनता के नुमाइंदे होंगे। उन्‍हीं में से दिल्‍ली का ही नागरिक दिल्‍ली का अगला मुख्‍यमंत्री बनेगा।

दिल्‍ली मुख्‍यमंत्रियों की सूची, जानिए कौन कहां जन्‍मा?

1. चौधरी ब्रह्म प्रकाश, कांग्रेस
जन्‍म-दिल्‍ली में
2. गुरुमुख निहाल सिंह, कांग्रेस
जन्‍म-अविभाजित पंजाब
3. मदनलाल खुराना, भाजपा
जन्‍म अविभाजित पंजाब
4. साहिब सिंह वर्मा, भाजपा
जन्‍म-दिल्‍ली
5. सुषमा स्‍वराज, भाजपा
जन्‍म-अंबाला कैंट, हरियाणा
6. शीला दीक्षित, कांग्रेस
जन्‍म-कपूरथला पंजाब
7. अरविंद केजरीवाल, आम आदमी पार्टी
जन्‍म-सिवानी, हरियाणा
8. आतिशी मार्लेना, आम आदमी पार्टी
जन्‍म-दिल्‍ली

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+