Delhi Election 2025: केजरीवाल के 55 सीटें जीतने के दावे में कितना दम? हकीकत या महज चुनावी रणनीति
Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव का प्रचार समाप्त होने के साथ ही आम आदमी पार्टी (AAP) संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी सीटों की जीत पर बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने दावे के साथ कहा कि आम आदमी पार्टी को 55 सीटें मिलने की पूरी उम्मीद है। इसी के साथ अपील करते हुए कहा कि दिल्ली की महिलाओं का समर्थन ज्यादा मिला तो यह आंकड़ा 60 के पार तक भी पहुंच सकता है।
साल 2020 के चुनाव में आम आदमी पार्टी को 62 सीटें मिली थीं। इस बार केजरीवाल ने शुरू से ही कम सीटों की संभावनाओं की ओर इशारा किया था। उनका कहना है कि कई लोग मान रहे हैं कि आम आदमी पार्टी को 45-50 सीटें मिलेंगी, लेकिन अगर महिलाएं पूरी ताकत से समर्थन दें तो यह संख्या 60 तक जा सकती है।

Delhi Election 2025: केजरीवाल ने की थी ये भविष्यवाणी
कालका जी में रोड शो के दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि हम 55 सीटें जीत रहे हैं, लेकिन अगर मेरी माताओं और बहनों ने साथ दिया तो हम 60 तक पहुंच सकते हैं। मैं अपनी माताओं और बहनों से अपील करता हूं कि वे अपने परिवार के पुरुषों को समझाएं कि भाजपा में कुछ नहीं है। यह अमीरों की पार्टी है। सिर्फ केजरीवाल ही काम आएंगे। यह चुनाव महिलाओं का है, अगर महिलाएं योगदान देंगी तो हम 60 से ज्यादा सीटें जीतेंगे। आप नई दिल्ली, जंगपुरा और कालका जी सीटों पर ऐतिहासिक अंतर से जीतेगी।
इसके अलावा उन्होंने बीजेपी पर 'ऑपरेशन लोटस' चलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि कम सीटें आने पर उनकी सरकार को गिराने की साजिश की जा सकती है। इसलिए उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे आम आदमी पार्टी को भारी मतों से जिताएं ताकि कोई सियासी अस्थिरता ना हो।
Delhi Election 2025: केजरीवाल का EVM पर भी सवाल
अरविंद केजरीवाल ने चुनाव से पहले ईवीएम में छेड़छाड़ की आशंका भी जताई है। उन्होंने कहा कि बीजेपी 10 फीसदी वोटों में गड़बड़ी कर सकती है, इसलिए आम आदमी पार्टी को इतना भारी मत दिया जाए कि इस कथित गड़बड़ी का असर ना हो।
ये भी पढ़ें: Delhi Election 2025: वोटिंग से पहले दिल्ली चुनाव के इस सर्वे ने चौंकाया, इस पार्टी को मिल रही एकतरफा जीत
Delhi Election 2025: कांग्रेस और बीजेपी की चुनौती
केजरीवाल नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, जहां उनका मुकाबला बीजेपी के प्रवेश वर्मा और कांग्रेस के संदीप दीक्षित से है। जंगपुरा सीट पर मनीष सिसोदिया और कालकाजी से आतिशी मैदान में हैं। इन सीटों पर कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।
Delhi Election 2025: सी-वोटर का सर्वे और जनता की राय
सी-वोटर के सर्वे के अनुसार 43.9% लोग दिल्ली सरकार के कामकाज से असंतुष्ट हैं और बदलाव चाहते हैं, जबकि 38.3% लोग बदलाव नहीं चाहते। हालांकि जनवरी में असंतुष्ट मतदाताओं की संख्या 46.2% थी, जो अब घटकर 43.2% रह गई है।
ये भी पढ़ें: Delhi Election 2025: दिल्ली में वोटिंग से पहले BJP के आंतरिक सर्वे के आंकड़े, भाजपा को मिल रही कितनी सीटें?
दिल्ली चुनाव का इतिहास
2013 में आम आदमी पार्टी को 28 सीटें मिली थीं, जबकि 2015 और 2020 में उसे 67 और 62 सीटें हासिल हुईं। इस बार के चुनाव में केजरीवाल ने स्पष्ट कर दिया है कि उन्हें 55 सीटों की उम्मीद है, जो महिला मतदाताओं की अतिरिक्त भागीदारी से बढ़कर 60 हो सकती हैं।
बता दें कि 5 फरवरी को दिल्ली की 70 सीटों पर मतदान होगा और 8 फरवरी को नतीजे आएंगे। ऐसे में अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या केजरीवाल का दावा सही साबित होता है या यह केवल एक चुनावी रणनीति भर थी।
-
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Petrol Diesel Price: आपके शहर में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? ₹10 की कटौती के बाद ये रही नई रेट लिस्ट -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
Israel-Iran War: होर्मुज के बाद अब लाल सागर बंद करने की तैयारी, ईरान के खतरनाक प्लान लीक, भारत पर क्या असर? -
Delhi Power Cut: विकेंड पर दिल्ली के आधे हिस्से में 'ब्लैकआउट', शनिवार को इन पॉश इलाकों में नहीं आएगी बिजली -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के गिरे भाव, निवेशकों का चढ़ा पारा, जाने मुंबई में कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications