Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Delhi Chunav 2025: दिल्ली में कितनी सीटें जीत रही हैं AAP? वोटिंग से पहले केजरीवाल ने की बड़ी भविष्यवाणी

Delhi Election 2024: दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। दिल्ली में चुनाव प्रचार भी आज सोमवार 03 फरवरी को थम गए हैं। दिल्ली में एक चरण में 5 फरवरी को वोटिंग होनी है और नतीजे 8 फरवरी को आएंगे। दिल्ली में आदमी पार्टी (AAP) और भारतीय जनता पार्टी (AAP) के बीच कड़ा मुकाबला है।

दिल्ली में वोटिंग से पहले आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने बड़ी भविष्यवाणी की है। अरविंद केजरीवाल ने बताया है कि उन्हें इस दिल्ली चुनाव में कितनी सीटें मिलेंगी। केजरीवाल ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा, ''मेरे अनुमान के मुताबिक आम आदमी पार्टी की 55 सीट आ रही हैं।''

Delhi Election 2024

अरविंद केजरीवाल ने कहा, ''आप 55 सीट जीत रही लेकिन अगर महिलाएं जोर लगा दें-सभी वोट करने जायें और अपने घर के पुरुषों को भी आम आदमी पार्टी को वोट देने के लिए समझायें, तो हमें 60 से भी ज्यादा सीटें आ सकती हैं।'' दिल्ली विधानसभा चुनाव में 2015 में आप को 67 सीटें मिली थीं और भाजपा तीन सीटें ही जीत पाई थी। वहीं 2020 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी 62 सीटें जीती थी और भाजपा ने 68 सीटें।

अगर आप केजरीवाल की भविष्यवाणी देखें तो आपको पता चल जाएगा कि वो खुद ही इस बात को मान रहे हैं कि उनकी सीटें इस चुनाव में कम होने वाली हैं, वो पिछले चुनाव में 62 सीट जीतने वाले केजरीवाल इस बार 55 सीटें जीतने का ही दावा कर रहे हैं।

नई दिल्ली, कालकाजी और जंगपुरा सीटों को लेकर क्या बोले केजरीवाल?

अरविंद केजरीवाल ने भाजपा के इस दावे का भी जवाब दिया कि आप की तीन सीटें नई दिल्ली, कालकाजी और जंगपुरा हाई-वोल्टेज मुकाबले में हारने वाली है? अरविंद केजरीवाल ने कहा, आप अपनी क्षमता से अधिक प्रदर्शन करेगी और "ऐतिहासिक अंतर" से सीटें जीतेगी। केजरीवाल नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़ रहे हैं और भाजपा उम्मीदवार प्रवेश सिंह वर्मा और कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित के साथ इनका मुकाबला है।

मुख्यमंत्री आतिशी कालकाजी सीट पर भाजपा के रमेश बिधूड़ी के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं। दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जंगपुरा सीट पर कांग्रेस से आए और पूर्व विधायक तरविंदर सिंह मारवाह के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।

Delhi Polls 2025: दिल्ली में 1.56 करोड़ मतदाता करेंगे फैसला

अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आप ने पिछले दो दिल्ली चुनाव 2015 और 2020 में जीते थे। आप से पहले कांग्रेस 15 साल तक दिल्ली की सत्ता में थी। भाजपा 27 साल से दिल्ली की सत्ता में नहीं है।

दिल्ली में करीब 1.56 करोड़ मतदाता हैं, जो 13,766 मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं। इनमें 83.76 लाख पुरुष, 72.36 लाख महिलाएं और 1,267 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। दिल्ली चुनाव के नतीजे घोषित करने के लिए 8 फरवरी को वोटों की गिनती की जाएगी। 2020 में AAP ने जीत के साथ दिल्ली की सत्ता में वापसी की थी।

Delhi Election 2025 Exit Polls: दिल्ली चुनाव का एग्जिट पोल कब आएगा?

चुनाव आयोग ने मतदान के दिन यानी 5 फरवरी को शाम 6.30 बजे तक एग्जिट पोल जारी करने पर रोक लगा दी है। एग्जिट पोल के सभी नतीजे 5 फरवरी बुधवार शाम 6:30 बजे के बाद ही जारी किए जाएंगे। चुनाव आयोग ने 3 फरवरी को एक नोटिस में कहा, "आयोग 05.02.2025 (बुधवार) को सुबह 7 बजे से शाम 6:30 बजे तक की अवधि को अधिसूचित करता है, जिसके दौरान प्रिंट या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के जरिए से एग्जिट पोल आयोजित करना, प्रकाशित करना या प्रचार करना या किसी अन्य तरीके से प्रसारित करना, उपरोक्त आम और उपचुनावों के संबंध में किसी भी एग्जिट पोल के नतीजे प्रतिबंधित रहेंगे।"

दिल्ली विधानसभा चुनाव के अलावा, उत्तर प्रदेश की मिल्कीपुर विधानसभा सीट और तमिलनाडु की इरोड (पूर्व) विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव भी 5 फरवरी को होने हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+