Delhi Election 2025 BJP Candidates: कौन हैं वो 2 महिला, जिनको BJP ने दिया टिकट, AAP-INC के किसको देंगी टक्कर
Delhi Election 2025 BJP Candidates: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 4 जनवरी को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है, जिसमें 29 उम्मीदवारों को टिकट दिया गया। भाजपा ने प्रवेश वर्मा नई दिल्ली विधानसभा सीट से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस पार्टी ने इस सीट के लिए संदीप दीक्षित को भी मैदान में उतारा है। भाजपा ने पहली सूची में सिर्फ दो महिलाओं को टिकट दिया है।
दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटें हैं। आम आदमी पार्टी ने सभी 70 सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए हैं जबकि कांग्रेस ने 48 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए हैं। भारतीय चुनाव आयोग 10 जनवरी से पहले दिल्ली चुनाव की तारीखों की घोषणा कर सकता है। उससे पहले भाजपा और कांग्रेस सीटों पर भी उम्मीदवार जल्द ही घोषित कर सकते हैं।

सीमापुरी विधानसभा क्षेत्र
भाजपा अपने उम्मीदवारों की पहले सूची में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट सीमापुरी से कुमारी रिंकू सिंह को मैदान में उतारा है। वकांग्रेस ने सीमापुरी (अनुसूचित जाति) सीट से राजेश लिलोठिया और आप ने सीमापुरी विधानसभा क्षेत्र से वीर सिंह धींगान पर दांव लगाया है।

शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र
भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची में दूसरी महिला प्रत्याशी रेखा गुप्ता को शालीमार बाग से चुनाव मैदान में उतारा है। जिसका मुकाबला कांग्रेस के प्रवीण जैन और आम आदमी पार्टी की वंदना कुमारी से होगा।

दिल्ली विधानसभा 2025 में प्रमुख उम्मीदवार और निर्वाचन क्षेत्र
करोल बाग से दुष्यंत गौतम भाजपा का प्रतिनिधित्व करेंगे। राजौरी गार्डन से मनजिंदर सिंह सिरसा चुनाव लड़ेंगे, जबकि बिजवासन से कैलाश गहलोत को टिकट दिया गया है। इसके अलावा गांधी नगर से अरविंदर सिंह लवली को टिकट दिया गया है।

पटपड़गंज में रवीन्द्र सिंह नेगी का मुकाबला आप के अवध ओझा से होगा। अनिल शर्मा आरके पुरम से बीजेपी के उम्मीदवार हैं और सतीश उपाध्याय मालवीय नगर से चुनाव लड़ेंगे. गजेंद्र यादव महरौली से चुनाव लड़ेंगे और करतार सिंह तंवर छतरपुर से चुनाव लड़ेंगे।

खुशीराम चुनार को अंबेडकर नगर से चुना गया है, जबकि नारायण दत्त शर्मा बदरपुर से चुनाव लड़ेंगे। ओम प्रकाश वर्मा विश्वास नगर से उम्मीदवार हैं, और अनिल गोयल कृष्णा नगर का प्रतिनिधित्व करेंगे। रोहतास नगर से जितेंद्र महाजन और घोंडा से अजय महावर को उम्मीदवार बनाया गया है।















Click it and Unblock the Notifications