दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने गुरु नानक जयंती पर किया ट्वीट, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

Guru Nanak Jayanti 2023: आज कार्तिक पूर्णिमा के खास दिन पर पूरा देश गुरु नानक जयंती मना रहा है। यह सिख समुदाय का बहुत ही प्रचलित और महत्वपूर्ण पर्व होता है। इस खास मौके पर दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी मार्लेना ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल से ट्वीट करके लोगों को गुरु नानक जयंती की शुभकामनाएं दी।

आम आदमी पार्टी की नेता और शिक्षा मंत्री आतिशी मार्लेना अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर लिखा, 'श्रीगुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सभी देशवासियों को लख-लख बधाइयां। गुरु नानक देव हम सभी को न्याय, सौहार्द और सच्चाई की राह पर चलते हुए, हर जन मानस की सेवा करने का आशीर्वाद दें।'

atishi marlena

मान्यताओं के अनुसार, गुरु नानक देव का जन्म कार्तिक पूर्णिमा की तिथि पर हुआ था। इसलिए हर साल के जैसे, इस साल भी कार्तिक पूर्णिमा के दिन गुरु नानक साहिब के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आज गुरु नानक जयंती मनाया जा रहा है। आपको बता दें कि गुरु नानक साहिब सिखों के संस्थापक और सिखों के 10 गुरुओं में सबसे पहले गुरु माने जाते है।

पूरे भारत में यह त्यौहार बहुत ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। यह पर्व 3 दिन तक मनाया जाता है। इन दिनों गुरुद्वारों में विभिन्न तरह के भजन-कीर्तन और लंगर का आयोजन होता है। गुरु नानक जयंती के त्यौहार को सिखों में प्रकाश पर्व और गुरुपुरब भी कहा जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+