Delhi: आर्थिक सर्वेक्षण विधानसभा में पेश, जानें कितनी बढ़ी प्रति व्यक्ति आय, 36% बढ़ा टैक्स कलेक्शन
दिल्ली के वित्त मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि टैक्स कलेक्शन में 36 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि प्रति व्यक्ति में 14 प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है।

Delhi Economic Survey: दिल्ली के वित्त मंत्री कैलाश गहलोत ने सोमवार को विधानसभा में 2022-23 के लिए आउटकम बजट और आर्थिक सर्वेक्षण की स्थिति रिपोर्ट पेश की। आर्थिक सर्वेक्षण राज्य की अर्थव्यवस्था से संबंधित आंकड़ों के साथ-साथ विभिन्न विभागों के विकास का विवरण देता है। वार्षिक दस्तावेज हर साल तैयार किया जाता है। विधानसभा के समक्ष बजट सत्र में प्रस्तुत किया जाता है। मौजूदा कीमतों पर 2020-21 में दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय 331,112 रुपये थी। वहीं, 2021-22 में 389,529 रुपये हो गई है। 2020-21 की तुलना में 2021-22 में अधिक प्रति व्यक्ति आय था।
आर्थिक सर्वेक्षण दस्तावेज के मुताबिक, 2022-23 के दौरान दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय 444,768 रुपये रहने का अनुमान है। पिछले साल की तुलना में 14.18 प्रतिशत अधिक है। सर्वेक्षण में कहा गया है कि दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय राष्ट्रीय औसत की तुलना में मौजूदा और स्थिर दोनों कीमतों पर हमेशा लगभग 2.6 गुना अधिक होती है।
Recommended Video

सर्वेक्षण में बताया गया कि 2021-22 में दिल्ली सरकार का टैक्स कलेक्शन भी 36 प्रतिशत बढ़ा है। वहीं, 2020-21 में कोरोना के चलते कम हो गया था। कोरोना के चलते 19.53 प्रतिशत की गिरावट आई थी। लेकिन 2021-22 में काफी इजाफा हुआ।
आर्थिक सर्वेक्षण में पाया गया कि राष्ट्रीय औसत, वर्तमान और स्थिर दोनों कीमतों पर तुलना करने पर दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय हमेशा लगभग 2.6 गुना अधिक रही है। वर्ष 2021-22 और 2022-23 में क्रमश: 9.14 प्रतिशत और 9.18 प्रतिशत की वृद्धि के साथ दिल्ली की वास्तविक जीएसडीपी की तेज रिकवरी हुई है।
यह भी पढ़ें- दिल्ली को झीलों का शहर बनाने की तैयारी में केजरीवाल सरकार, ये है प्लान












Click it and Unblock the Notifications