Delhi Acid Attack: 'एसिड उसकी दोनों आंखों में चला गया है', पीड़ित छात्रा के पिता ने बताया बेटी का हाल

दिल्ली एक बार छात्रा को तेजाब कांड का सामना करना पड़ा है। द्वारका इलाके में चेहरा ढके बाइक सवार युवक ने 12वीं की छात्रा पर तेजाब फेंक दिया। घटना सुबह की है, जब लड़की अपने छोटी बहन के साथ जा रही थीं।

delhi acid attack

Delhi Acid Attack: दिल्ली में 12वीं क्लास की छात्रा पर बाइक सवार नकाबपोश दो युवकों ने तेजाब से हमला कर दिया, जिसका पूरा सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक द्वारका के इलाके में एक लड़के ने छात्रा पर तेजाब फेंक दिया। घटना सुबह करीब 9 बजे की है। बच्ची को सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं इस तेजाब कांड पर पीड़िता के पिता ने अपनी बेटी का हाल बताया है।

लड़की के पिता ने बताया कि "मेरी छोटी बेटी भागते हुए घर पर आई और उसने बताया कि 2 लड़के दीदी पर एसिड डालकर चले गए। उनके चेहरे भी ढके हुए हैं इसलिए कुछ पता नहीं चल पा रहा है। उसकी हालत अभी बहुत खराब है, उसके दोनों आंखों में एसिड चला गया है।

घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि थान मोहन गार्डन इलाके में एक लड़की पर तेजाब फेंकने की घटना के संबंध में सुबह करीब 9 बजे PCR कॉल आई। यह कहा गया कि 17 साल की एक लड़की पर कथित तौर पर सुबह करीब 7:30 बजे दो बाइक सवारों ने एसिड जैसे किसी पदार्थ का उपयोग करके हमला किया था। घटना के समय लड़की अपनी छोटी बहन के साथ थी। उसने अपने परिचित 2 लोगों पर शक जताया है। एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

लड़की का इलाज चल रहा है। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, वह स्थिर है। जानकारी के मुताबिक घटना में दो युवक शामिल थे, जिनमें से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी नीले रंग की बाइक पर सवार थे। वहीं राजधानी दिल्ली में दिनदहाड़े हुआ एसिड अटैक से पुलिस की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+