Delhi: डांट, गुस्सा और फिर डबल मर्डर, दिल्ली में मां-बेटे की हत्या के आरोपी का कबूलनामा कर देगा हैरान

राजधानी दिल्ली के लाजपत नगर-I इलाके में दिल दहला देने वाला डबल मर्डर केस सामने आया है। 42 साल की महिला और उसके 14 साल के बेटे की उनके घर में बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान रुचिका सेवानी और उनके बेटे कृष सेवानी के रूप में हुई है। रुचिका अपने पति के साथ लाजपत नगर मार्केट में गारमेंट्स की दुकान चलाती थीं।

पुलिस को सोमवार रात 9:43 बजे कुलदीप (44) नामक व्यक्ति की PCR कॉल मिली। कॉल में बताया गया कि उसकी पत्नी और बेटा दरवाजा नहीं खोल रहे, कॉल्स का जवाब नहीं दे रहे और सीढ़ियों और गेट पर खून के निशान हैं। पुलिस मौके पर पहुंची और जबरन दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई। दोनों शव खून से लथपथ हालत में मिले।

Delhi double murder case

आरोपी यूपी से गिरफ्तार
मुख्य आरोपी 24 वर्षीय मुकेश को उत्तर प्रदेश पुलिस ने दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन स्टेशन से भागते समय ट्रेन से गिरफ्तार कर लिया है। DCP (दक्षिण-पूर्व) हेमंत तिवारी ने इसकी पुष्टि की है।

आरोपी का कबूलनामा कर देगा हैरान
सूत्रों के मुताबिक, मुख्य आरोपी मुकेश पिछले चार साल से मृतका रुचिका सेवानी की कपड़ों की दुकान पर काम कर रहा था। पुलिस पूछताछ में उसने अपना गुनाह स्वीकार कर लिया है। मुकेश ने बताया कि वह बीते कुछ दिनों से बीमार था, इसके बावजूद मालकिन उसे काम पर बुलाती थीं और अक्सर डांट-फटकार लगाती थीं।

उसने आरोप लगाया कि बार-बार अपमानित किए जाने से वह मानसिक रूप से टूट चुका था। इसी गुस्से में उसने पहले रुचिका की हत्या की, और जब उनका बेटा कृष बीच में आ गया, तो उसे भी मौत के घाट उतार दिया।

सुरक्षा पर उठे राजनीतिक सवाल
घटना के बाद आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की कानून-व्यवस्था और पुलिस बल की स्थिति पर सवाल उठाए हैं।AAP के दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि, 'दिल्ली पुलिस राजनीतिक कामों में व्यस्त है। पहले से ही स्टाफ की कमी है, और जो बचा है, उसे VIP सुरक्षा में लगा दिया गया है।'

पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपी से पूछताछ जारी है। हत्या की वजह, हत्या का हथियार और क्राइम सीन की फोरेंसिक जांच का काम भी चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+