Delhi Crime News: हौज खास के डियर पार्क में युवक-युवती का शव मिलने से मचा हड़कंप, Delhi Police कर रही जांच

Delhi Crime News: दक्षिणी दिल्ली के डियर पार्क में एक साथ दो शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया। दिल्ली पुलिस इसके जांच में जुट गई है पुलिस की शुरुआती जांच में ये सुसाइड का मामला लग रहा है लेकिन पुलिस हर एंगल से इसकी जांच कर रही है।

दिल्ली के हौज खास इलाके के डियर पार्क में एक युवक और युवती का शव पेड़ से लटका मिला है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, आज तड़के सुबह 6.31 बजे पार्क के सुरक्षा गार्ड बलजीत सिंह ने पुलिस को एक लड़के और लड़की के शवों के पेड़ की टहनी पर लटके होने की सूचना दी।

Delhi-Crime-News

इसके बाद पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे और देखा कि लगभग 17 साल की उम्र के एक लड़के और लड़की ने पेड़ की टहनी पर एक ही नायलॉन की रस्सी से लटके हुए थे।

घटना स्थल पर क्राइम टीम को निरीक्षण करने के लिए बुलाया गया और दोनों शवों को शवगृह में रखवा दिया गया है। पुलिस के अनुसार, आगे की कार्यवाही जारी है और पुलिस ने इस मामले की जांच भी शुरू कर दी है। अभी तक मरने वालों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस की शुरुआती जांच में ये मामला सुसाइड का लग रहा है। पुलिस इस मामले में डियर पार्क के गार्ड से भी पूछताछ कर रही है।

पुलिस इस बात का भी पता लगा रही है कि जिन दो लोगों का शव मिला है वो आज ही यहां आए थे या किसी ने इनकी हत्या कहीं और की और शव को यहां लाकर पेड़ से लटका दिया है और ये जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि आखिर ये हत्या था या सुसाइड है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+