Pragati Maidan Tunnel Loot: दिल्ली में डिलीवरी एजेंट से बंदूक की नोक पर दिनदहाड़े लूटे 2 लाख रुपए, VIDEO

Delhi Crime: एक डिलीवरी एजेंट और उसके सहयोगी से चार अज्ञात लोगों ने बंदूक की नोक पर 2 लाख लूट लिए। मामले में पुलिस CCTV फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश कर रही है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बेखौफ बदमाश लगातार पुलिस को चुनौती देते नजर आ रहे हैं। एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इसी कड़ी में दिल्ली के प्रगति मैदान सुरंग में दो बाइक सवार 4 बदमाशों ने बंदूक की नोक पर बीच सडक दो लाख की लूट को अंजाम दिया है।

पीड़ित ने बताया कि वो ओला कैब से कैश डिलीवरी के लिए जा रहा था। तभी बाइक सवारों ने टलन में कार रोककर लूट को अंजाम दिया। वहीं, मामले का एक सीसीटीवी भी सामने आ चुका है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस उपायुक्त (नई दिल्ली) प्रणव तायल के मुताबिक, मामले में कार्रवाई की जा रही है। डिलीवरी एजेंट से दो लाख की लूट...

delhi

दरअसल, 24 जून को ओमिया एंटरप्राइजेज चांदनी चौक में डिलीवरी एजेंट के रूप में काम करने वाला युवक अपने एक सहयोगी के साथ गुड़गांव कैश पहुंचाने निकले थे। उन्होंने लाल किला से एक ओला कैब किराए पर ली। जैसे ही रिंग रोड पर सुरंग में दाखिल हुए, तो दो मोटरसाइकिलों पर सवार 4 लोग अचानक कार के आगे आ गए। बंदूक की नोक पर बैग छीन लिया, जिसमें लगभग 2 लाख रुपए कैश थे।

दो दिन बाद सामने आया CCTV
पुलिस उपायुक्त (नई दिल्ली) प्रणव तायल के मुताबिक, मामले में आईपीसी की धारा 397 (डकैती, या मौत या गंभीर चोट पहुंचाने के प्रयास के साथ डकैती) और 34 (सामान्य इरादा) के तहत मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ताओं और ओमिया एंटरप्राइजेज के अन्य कर्मचारियों से पूछताछ जारी है।

ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या यह काम किसी अंदर के आदमी ने तो नहीं किया है। टनल में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी सामने आ चुकी है। उसकी मदद से आरोपियों की पहचान की जा रही है।

हेलमेट पहनकर दिया लूट को अंजाम

सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि चारों बदमाशों ने हेलमेट का सहारा लेकर अपनी पहचान छुपाते हुए लूट को अंजाम दिया है। बदमाशों ने हेलमेट को मुखोटे की तरह इस्तेमाल किया है। 1.5 किमी लंबी सुरंग नई दिल्ली को सराय काले खां और नोएडा से जोड़ती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+