COVID-19: दिल्ली में कमजोर पड़ी कोरोना की वेव, बीते 24 घंटे में सामने आए 1649 नए केस

नई दिल्ली, 23 मई। कोरोना का कहर पूरे देश में जारी है, हालांकि महामारी के रफ्तार में थोड़ी कमी आई है। राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,649 नए केस दर्ज किए गए हैं और 189 लोगों की मौत हुई है, तो वहीं 5,158 लोगों की रिकवरी भी हुई है। जबकि दिल्ली की पॉजिटिविटी रेट 2.42% हो गई है।

COVID-19 : दिल्ली में बीते 24 घंटे में सामने आए 1649 नए केस

हालांकि दिल्ली में एक हफ्ते के लिए लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। रविवार को सीएम अरविंद केजरीवाल ने इस बात का ऐलान करते हुए कहा कि राजधानी में कोरोना के केस कम हुए हैं लेकिन अभी भी सावधानी बरतनी बहुत जरूरी है। इसलिए दिल्ली सरकार ने लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला किया है। अगर केस घटने का सिलसिला ऐसे ही जारी रहा तो हम 31 मई से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली में कोरोना की वेव वीक होती नजर आ रही है। बीते 24 घंटे में दिल्ली में संक्रमण दर 2.5% के भी नीचे चली गई है, जो कि राहत की बात है।

COVID-19 : दिल्ली में बीते 24 घंटे में सामने आए 1649 नए केस

Recommended Video

    Coronavirus india Update: 24 घंटे में 2.40 लाख केस, 3,741 मरीजों की गई जान | वनइंडिया हिंदी

    देश में सुस्त पड़ी कोरोना की रफ्तार

    रविवार को जारी स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटो में कोरोना के 2,40,842 नए केस सामने आए हैं और 3,741 लोगों ने दम तोड़ा है, जिसके बाद पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,65,30,132 पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान 3,55,102 लोग अस्पताल से ठीक होकर घर भी लौटे हैं तो वहीं देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 28,05,399 हो गई है तो वहीं भारत में अभी तक 19,50,04,184 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है।

    COVID-19 : दिल्ली में बीते 24 घंटे में सामने आए 1649 नए केस

    कोरोना वायरस के लिए 21,23,782 सैंपल टेस्ट

    भारत में शनिवार को कोरोना वायरस के लिए 21,23,782 सैंपल टेस्ट किए गए, जिसके बाद अभी तक कुल 32,86,07,937 सैंपल टेस्ट हो चुके हैं। ये जानकारी भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने रविवार को दी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+