Delhi: मनीष सिसोदिया की CBI रिमांड 6 मार्च तक बढ़ाई गई, जमानत पर 10 को सुनवाई
दिल्ली शराब मामले में आप नेता मनीष सिसोदिया को सीबीआई की अदालत से आज जमानत नहीं मिली है। उन्हें अभी और सीबीआई की रिमांड में रखा जाएगा।

दिल्ली शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को केंद्रीय जांच ब्यूरो आज सुनवाई के लिए राउज एवेन्यू कोर्ट लेकर पहुंची। सीबीआई ने विशेष सीबीआई कोर्ट एमके नागपाल की कोर्ट मनीष सिसोदिया को पेश किया। कोर्ट से सिसोदिया को आज जमानत नहीं मिली है। कोर्ट ने सिसोदिया की सीबीआई रिमांड को 6 मार्च तक के लिए बढ़ा दिया है। कोर्ट ने मनीष सिसोदिया की जमानत पर 10 मार्च को सुनवाई करने के लिए कहा है।
दिल्ली आबकारी नीति मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली के पूर्व मंत्री मनीष सिसोदिया की सीबीआई रिमांड 6 मार्च तक बढ़ाई।शनिवार को दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की तरफ से वरिष्ठ वकील दयनकृष्णन और सिद्धार्थ अग्रवाल कोर्ट में पेश हुए।
वहीं सीबीआई ने मनीष सिसोदिया की फिर से 3 दिन की रिमांड मांगी थी। सीबीआई ने कोर्ट से कहा कि सिसोदिया जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। इस पर मनीष सिसोदिया की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता दयान कृष्णन ने रिमांड बढ़ाने की सीबीआई की अर्जी का विरोध किया। कृष्णन का तर्क है कि सीबीआई द्वारा रिमांड बढ़ाने की मांग करना उचित नहीं है।
दिल्ली कोर्ट ने गिरफ्तार दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर अदालत ने 10 मार्च तक फैसला सुरक्षित रख लिया है। इस पर 10 मार्च को दोपहर 2 बजे सुनवाई होगी। वहीं सिसोदिया की रिमांड पर कुछ देर में फैसला आएगा।सिसोदिया की जमानत याचिका पर कोर्ट ने सीबीआई को नोटिस जारी किया।
राउज एवेन्यू कोर्ट के विशेष जज एमके नागपाल ने सीबीआई अधिकारियों से सख्त लहजे में पूछा कि आपको और कितना समय चाहिए। क्या आपको लगता है कि रिमांड का आदेश गलत है। अगर ऐसा है तो आप उसे हाईकोर्ट में चुनौती दे सकते हैं। बचाव पक्ष का कहना है कि मनीष सिसोदिया की पत्नी की तबियत सही नहीं है। पिछले 20 साल से उनका स्वास्थ्य सही नहीं है।
सिसोदिया के वकील ने दलील दी कि रिमांड असाधारण है। आपके पास 15 दिन हैं इसका मतलब ये नहीं कि कोर्ट 15 दिन दे देगी। अदालत को इस ओर ध्यान देना होगा कि आखिर रिमांड का सही कारण क्या है?सीबीआई ने कोर्ट से कहा कि गवाहों के सामने सिसोदिया को बिठाकर पूछताछ करनी है। साजिश की जांच करनी है। सीबीआई ने कोर्ट को बताया कि, कुछ डिजिटल एविडेंस मिले हैं। जज ने सीबीआई से केस डायरी मांगी और पूछा कितने घंटे पूछताछ की है? सीबीआई ने कहा कि एक दवा के चक्कर में हमारा एक दिन खराब हुआ। सिसोदिया ने उस दवा की मांग की थी।












Click it and Unblock the Notifications