दिल्ली में 1 हफ्ता बढ़ सकता है लॉकडाउन, 1 दिन में रिकॉर्ड 24,103 केस और 357 मौतें,जानें ऑक्सीजन पर हालात

दिल्ली में 1 हफ्ता बढ़ सकता है लॉकडाउन, 1 दिन में रिकॉर्ड 24,103 केस और 357 मौतें, जानें ऑक्सीजन पर क्या है हालात

नई दिल्ली, 25 अप्रैल: दिल्ली में कोरोना वायरस को लेकर हालात बेकाबू हो रहे हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली में ऑक्सीजन की कमी को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार ऑक्सीजन की कमी को दूर करने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं। हर दिन दिल्ली के कई अस्पताल ऑक्सीजन की कमी को लेकर अलर्ट जारी कर रहे हैं। आलम ये है कि मेडिकल ऑक्सीजन को लेकर हर दिन दिल्ली में कई मरीज दम तोड़ रहे हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि दिल्ली में लॉकडाउन एक हफ्ते और बढ़ाया जा सकता है। दिल्ली सरकार इस पर विचार कर रही है, जिसको लेकर रविवार (25 अप्रैल) फैसला आ सकता है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली में 26 अप्रैल सुबह 5 बजे तक के लिए 6 दिनों का लॉकडाउन लगाया गया है। यानी कल सोमवार को सुबह से दिल्ली में लॉकडाउन खत्म होने वाला है। सूत्रों के मुताबिक इस लॉकडाउन को हफ्ते भर के लिए बढ़ाया जाएगा।

Delhi coronavirus

Recommended Video

    Delhi Lockdown: Delhi में 24 घंटे में Corona के 24,103 नए केस, बढ़ सकता है लॉकडाउन | वनइंडिया हिंदी

    दिल्ली में मेडिकल ऑक्सीजन सप्लाई को लेकर क्या हैं हाल?

    दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल के प्रवक्ता ने कहा है कि पिछले कुछ घंटों में अस्पताल को 5 टन ऑक्सीजन प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि अब लंबे समय के बाद ऑक्सीजन की सप्लाई वक्त पर हो रही है। हालांकि शनिवार देर रात सर गंगा राम अस्पताल ने अलर्ट जारी करते हुए कहा था कि उनके अस्पताल में सिर्फ 45 मिनट से 1 घंटे तक की ऑक्सीजन बची हुई है। जिसके बाद आम आदमी पार्टी के विधायक राघव चड्ढा ने रात 12 बजकर 15 मिनट पर जानकारी दी थी कि सर गंगा राम अस्पताल में ऑक्सीजन की टैंक पहुंचा दी गई है।

    हालांकि फिर भी दिल्ली के कई अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी हो रही है। मरीजों के परिवार वालों को ऑक्सीजन सिलेंडर रिफील करना के लिए घंटों लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। इसी बीच ऑक्सीजन की कालाबाजारी भी बढ़ी है। मार्केट प्राइस से ज्यादा अब ऑक्सीजन रिफील करने के दाम वसूले जा रहे हैं।

    इस बीच दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा है, मोदी सरकार ने दिल्ली सरकार को 8 नए ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए फंड मुहैया कराया था लेकिन दिल्ली सरकार ने कोई काम नहीं किया। दिल्ली सरकार की इतनी बड़ी लापरवाही के कारण ही आज दिल्ली में ऑक्सीजन की किल्लत हो रही है और हजारों लोगों की सांसे रूक रही है। दिल्ली सरकार को इसकी सजा मिलनी चाहिए।

    दिल्ली में 1 दिन में रिकॉर्ड 24,103 कोरोना मामले मिले, जानें ताजा आंकड़े

    दिल्ली में शनिवार (24 अप्रैल) को पिछले 24 घंटों में 24,103 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जो एक दिन में आने वाले दैनिक केसों में अब तक के सबसे ज्यादा मामले हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में 357 मरीजों की मौतें हुई हैं। दिल्ली में कोरोना का संक्रमण दर 32 प्रतिशत ऊपर पहुंच गई है। दिल्ली में 93 हजार से ज्यादा कोविड एक्टिव केस हैं। कोरोना के कुल मामले 10 लाख के पार हो गए हैं। दिल्ली में कोरोना से अब तक 13,898 लोगों की मौत हो चुकी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+