दिल्ली में कोरोना पर गुड न्यूज: बीते 24 घंटे में सिर्फ 158 नए केस, पॉजिटिविटी रेट भी 0.20%

दिल्ली में कोरोना पर गुड न्यूज: बीते 24 घंटे में सिर्फ 158 नए केस, पॉजिटिविटी रेट भी 0.20%

नई दिल्ली, 16 जून: भारत में कोरोना वायरस की दूसरी की लहर का प्रकोप कम हो गया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से गिरावट देखने को मिल रही है। गुरुवार (17 जून) को आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में बीते 24 घंटे में महज 158 नए कोविड-19 के केस सामने आए हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में 10 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। बीते 24 घंटे में दिल्ली में कोविड-19 से 343 लोग रिकवर हुए हैं। दिल्ली में कोविड-19 पॉजिटिविटी रेट भी घटकर 0.20 प्रतिशत हो गई है। दिल्ली में संक्रमण दर 1.74 प्रतिशत है।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: 24 घंटे में 67 हजार नए मामले, 2,330 मरीजों ने तोड़ा दम | वनइंडिया हिंदी
    delhi coronavirus cases

    दिल्ली में एक्टिव केसों की संख्या 2554 है। वहीं दिल्ली में कोविड से अब तक 24, 886 लोगों की मौत हुई है। वहीं 1404428 लोग कोरोना से ठीक हो गए हैं। दिल्ली में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1431868 है।

    दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 54,912 कोरोना वैक्सीन डोद लगाई गई है। जिसमें से 36,143 डोज पहली खुराक की लगाई गई है। 18,499 दूसरी डोज लगाई गई है। दिल्ली में अब तक 6256344 वैक्सीन डोज लगाई गई है। दिल्ली में बीते 24 घंटे में 77,542 टेस्ट किए गए थे, जिसमें से पॉजिटिविटी रेट 0.20% रिपोर्ट की गई।

    देश में पिछले 24 घंटे में भारत में 67,208 नए कोरोना वायरस केस सामने आए हैं और 2,330 लोगों की मौत हुई है। वहीं बीते 24 घंटे में 1,03,570 लोग कोरोना से रिकवर हुए हैं। देश में कोरोना से अब तक 3,81,903 लोगों की मौत हुई है। वहीं देश में एक्टिव केसों की संख्या 8,26,740 है। कोरोना से अब तक कुल डिस्चार्ज हुए मामलों की संख्या 2,84,91,670 हो गई है। देश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,97,00,313 है। देश में कोरोना वैक्सीनेशन आंकड़ा 26,55,19,251 है। वहीं बीते 24 घंटे में 34,63,961 वैक्सीन डोज लगाई गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+