निर्माण कार्य से जुड़े मजदूरों को डीटीसी बसों में फ्री यात्रा की सुविधा देगी दिल्ली सरकार

निर्माण कार्य से जुड़े मजदूरों को दिल्ली सरकार देगी डीटीसी बसों का फ्री पास

नई दिल्ली। दिल्ली में निर्माण कार्य में लगे मजदूर जल्द ही डीटीसी बसों में फ्री सफर कर सकेंगे। दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार कंस्ट्रक्शन साइट पर काम कर रहे लोगों को डीटीसी बसों का फ्री पास उपलब्ध कराएगी। जिससे वो डीटीसी बस द्वारा राजधानी में कहीं भी यात्रा कर सकेंगे। दिल्ली के श्रम मंत्री गोपाल राय ने बताया है कि इस बाबत प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है और इसे बहुत जल्द ही कैबिनेट के सामने रखा जाएगा।

नई दिल्ली। दिल्ली में निर्माण कार्य में लगे मजदूर जल्द ही डीटीसी बसों में फ्री सफर कर सकेंगे। दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार कंस्ट्रक्शन साइट पर काम कर रहे लोगों को डीटीसी बसों का फ्री पास उपलब्ध कराएगी। जिससे वो डीटीसी बस द्वारा राजधानी में कहीं भी यात्रा कर सकेंगे। दिल्ली के श्रम मंत्री गोपाल राय ने बताया है कि इस बाबत प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है और इसे बहुत जल्द ही कैबिनेट के सामने रखा जाएगा। लेबर डिपार्मेंट के अधिकारियों ने बताया है कि कंस्ट्रक्शन से जुड़े काम करने वाले दो लाख से ज्यादा मजदूर पंजीकृत हैं। टीओआई की खबर के मुताबिक, ये मजदूर दिल्ली बिल्डिंग और दूसरे कंस्ट्रक्शन वर्कर बोर्ड, डीएमआरसी, केंद्रीय तथा राज्य की कंस्ट्रक्शन साइट और प्राइवेट हाउसिंग जैसे प्रोजेक्ट की साइटों पर काम कर रहे हैं। श्रम और परिवहन मंत्री गोपाल राय का कहना है कि बोर्ड से पंजीकृत वर्करों को मुफ्त पास की सुविधा मिलेगी। राय ने बताया कि बोर्ड के पास कामगारों के कल्याण के लिए जो फंड होता है, डीटीसी को उसी फंड से भुगतान किया जाएगा। गोपाल राय का कहना है कि कंस्ट्रक्शन साइटों पर काम करने वाले मजदूरों को मुफ्त बस सेवा से काफी लाभ होगा और वो अपनी कमाई का एक हिस्सा बचाने में कामयाब होंगे। उन्होंने कहा कि बहुत कम कामगारों को साइट के पास रहने की सुविधा मिलती हैं। बहुत सारे लोग बसों के जरिए अपने रहने की जगह से साइट तक आते हैं, जिससे उनका काफी पैसा किराए में खर्च होता है।

लेबर डिपार्मेंट के अधिकारियों ने बताया है कि कंस्ट्रक्शन से जुड़े काम करने वाले दो लाख से ज्यादा मजदूर पंजीकृत हैं। टीओआई की खबर के मुताबिक, ये मजदूर दिल्ली बिल्डिंग और दूसरे कंस्ट्रक्शन वर्कर बोर्ड, डीएमआरसी, राज्य की कंस्ट्रक्शन साइट और प्राइवेट हाउसिंग जैसे प्रोजेक्ट की साइटों पर काम कर रहे हैं।

श्रम और परिवहन मंत्री गोपाल राय का कहना है कि बोर्ड से पंजीकृत वर्करों को मुफ्त पास की सुविधा मिलेगी। राय ने बताया कि बोर्ड के पास कामगारों के कल्याण के लिए जो फंड होता है, डीटीसी को उसी फंड से भुगतान किया जाएगा।

गोपाल राय का कहना है कि कंस्ट्रक्शन साइटों पर काम करने वाले मजदूरों को मुफ्त बस सेवा से काफी लाभ होगा और वो अपनी कमाई का एक हिस्सा बचाने में कामयाब होंगे। उन्होंने कहा कि बहुत कम कामगारों को साइट के पास रहने की सुविधा मिलती हैं। बहुत सारे लोग बसों के जरिए अपने रहने की जगह से साइट तक आते हैं, जिससे उनका काफी पैसा किराए में खर्च होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+