दिल्ली ने 100 फीसदी योग्य आबादी को दिया वैक्सीन का पहला डोज
नई दिल्ली, 24 दिसंबर: कोरोना महामारी की दूसरी लहर के दौरान सबसे प्रभावित शहरों में से एक राजधानी दिल्ली ने शुक्रवार को एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया। दिल्ली ने 100 फीसदी आबादी को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दे चुका है। इसकी जानकारी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज दी। इसके लिए मुख्यमंत्री ने सभी आशा वर्कर्स, जिलों के डीएम, एएनएम, शिक्षक और सभी दूसरे फ्रंटलाइन वर्कर्स का धन्यवाद किया।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी ने कोविड 19 वैक्सीन की पहली खुराक 100 फीसदी योग्य आबादी को लगा दी है। डॉक्टरों, एएनएम, शिक्षकों, आशा, सीडीवी और अन्य सभी फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं को सलाम। सीएम ने ट्वीट कर डीएम, सीडीएमओ, डीआईओ और सभी जिला पदाधिकारियों को बधाई दी है।
गौरतलब है कि ओमिक्रॉन के खौफ के बीच दिल्ली में कोरोना के नए मामलों की संख्या में हाल के दिनों में कुछ इजाफा देखा गया है। दिल्ली में कुछ दिन पहले तक रोजाना 50 से कम कोराना के नए मामले आ रहे थे, यह संख्या अब बढ़कर 100 के आंकड़े को पार कर गई है।
पिछले तीन दिनों में दिल्ली में लगातार कोरोना के 100 नए मामले दर्ज किए गए हैं। साल के आखिरी महीने में इन मामलों ने दिल्ली की चिंता को बढ़ा दिया है। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर दिल्ली में क्रिसमस और नए साल के मौके पर किसी भी तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम और भीड़ पर बैन लगा दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications