Delhi CM: विधायक दल की बैठक में पर्ची से तय होगा दिल्ली का सीएम? इस महिला के सिर सजेगा मुख्यमंत्री का ताज
Delhi CM Rekha Gupta in Race: दिल्ली को आज 19 फरवरी 2025 की शाम को नया मुख्यमंत्री मिल जाएगा। दिल्ली का नया मुख्यमंत्री 20 फरवरी 2025 को दिल्ली के रामलीला मैदान में 12 बजकर 35 मिनट पद शथप ग्रहण करेगा। भाजपा नेता रेखा गुप्ता का दिल्ली की मुख्यमंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है।
दरअसल, आज 19 फरवरी की शाम सात बजे दिल्ली भाजपा विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में जीतकर आए सभी 48 विधायकों को बुलाया गया है। विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान होने के आसार हैं। खबर है कि दिल्ली सीएम के नाम की पर्ची निकाली जाएगी। पर्ची से ही राजस्थान में भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री चुना गया था।

Rekha Gupta Bjp Delhi
बैठक में दिल्ली भाजपा विधायक दल का नेता चुनाव जाना जाएगा, जिसके लिए भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद और ओपी धनखड़ को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। भाजपा में अंदरखाने से खबर है कि दिल्ली मुख्यमंत्री पद के लिए शालीमार बाग सीट से विधायक रेखा गुप्ता का नाम तय हो गया है।
मीडिया की खबरों में सूत्रों के हवाले से यह भी दावा किया जा रहा है कि 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में लौटी भाजपा के विधायकों में से मुख्यमंत्री चुनने में आरएसएस की चली है। RSS ने दिल्ली में महिला मुख्यमंत्री के रूप में रेखा गुप्ता के नाम का प्रस्ताव रखा था, जिसे भाजपा ने मान लिया है।
कौन हैं रेखा गुप्ता, दिल्ली सीएम से एक कदम दूर? (Who is Rekha Gupta Shalimar Bagh MLA)
- रेखा गुप्ता दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी की नेता हैं। रेखा गुप्ता दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की पूर्व महासचिव और अध्यक्ष रही हैं।
- भाजपा में रेखा गुप्ता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य और पार्टी की दिल्ली राज्य इकाई की महासचिव हैं।
- रेखा गुप्ता वर्ष 1996-1997 में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) की अध्यक्ष बनीं। साल 2007 में उत्तरी पीतमपुरा (वार्ड 54) से दिल्ली पार्षद चुनाव के लिए चुनी रेखा गुप्ता ने साल 2012 में उत्तरी पीतमपुरा (वार्ड 54) से दिल्ली पार्षद चुनाव जीता।
- रेखा गुप्ता की उम्र 50 साल है। इन्होंने ग्रेजुएशन कर रखा है। दिल्ली नगर निगम की मेयर भी रह चुकी हैं।

रेखा गुप्ता शालीमार बाग चुनाव परिणाम (Rekha Gupta Election Result 2025 )
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी की तीन बार की विधायक बंदना कुमारी को हराया है। शालीमार बाग विधानसभा चुनाव 2025 में रेखा गुप्ता ने कुल 68,200 और आप की बंदना कुमारी ने 38,605 वोट हासिल किए। हार-जीत का अंतर 29,595 रहा।
शालीमार बाग से जीतकर साहिब सिंह वर्मा बने सीएम
दिल्ली विधानसभा चुनाव 1993 में भाजपा के साहिब सिंह वर्मा ने चुनाव जीता और वे दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। अब दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल के हराने वाले प्रवेश वर्मा पूर्व सीएम साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं। दिल्ली चुनाव परिणाम के बाद प्रवेश वर्मा का नाम भी दिल्ली के मुख्यमंत्री बन सकने वालों की दौड़ में शामिल था।
यह भी पढ़ें- Delhi का अगला मुख्यमंत्री कौन? बनिया समुदाय पर BJP लगा सकती है दाव, किसे मिलेगी कुर्सी?












Click it and Unblock the Notifications