Delhi CM Rekha Gupta: रेखा गुप्ता के सीएम बनने पर क्या बोले केजरीवाल? आतिशी ने कह दी ये बात
Delhi CM Rekha Gupta: दिल्ली विधानसभा चुनाव के 8 फरवरी को आए नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार (19 फरवरी) को अपने नए सीएम के नाम का ऐलान कर दिया है। बीजेपी विधायक दल की बैठक में शालीमार बाग से विधायक रेखा गुप्ता को नेता चुना है। इसी के साथ दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता होंगी।
रेखा गुप्ता के सीएम बनने के ऐलान के साथ पीएम मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह सहित तमाम बीजेपी नेताओं ने उनको शुभकामनाएं दी। वहीं इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और पूर्व सीएम आतिशी की भी प्रतिक्रिया सामने आई है।

Delhi CM Rekha Gupta: रेखा गुप्ता के सीएम बनने के क्या बोले केजरीवाल?
AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी के सीएम के ऐलान पर कहा कि रेखा गुप्ता जी को दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने पर बहुत-बहुत बधाई। मुझे उम्मीद है कि वह दिल्ली की जनता से किए गए सभी वादे पूरे करेंगी। हम दिल्ली के लोगों के विकास और कल्याण के लिए उनके हर काम में उनका साथ देंगे।
Delhi CM Rekha Gupta: पूर्व सीएम आतिशी का बयान
वहींरेखा गुप्ता के दिल्ली की मुख्यमंत्री चुने जाने पर AAP नेता अतिशी ने कहा, "मैं रेखा गुप्ता को बहुत-बहुत बधाई देना चाहूंगी और मैं उम्मीद करती हूं कि जो वादे भाजपा ने दिल्ली की जनता से किए हैं उन वादों को वे जरूर पूरा करेंगी। मैं रेखा गुप्ता को AAP की ओर से यह भी कहना चाहूंगी कि दिल्ली के विकास के लिए उन्हें AAP से कोई भी मदद या समर्थन चाहिए हो तो वह उन्हें जरूर मिलेगा।"
उन्होंने आगे कहा, "रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं... यह बहुत अच्छी बात है कि महिलाओं को राजनीति में प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिल रहा है। ये देश की महिलाओं के लिए खुशी की बात है।"
आप विधायक गोपाल राय का बयान
दिल्ली के नए मुख्यमंत्री की घोषणा पर आप विधायक गोपाल राय ने कहा, "दिल्ली के लोगों का इंतजार आज खत्म हुआ। मैं दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को बधाई देता हूं। जो बीजेपी ने वादे किए हैं वो उसे जिम्मेदारी के साथ पूरा करेंगी और दिल्ली के लिए अरविंद केजरीवाल ने जो काम किए थे उसको आगे बढ़ाएंगीं।"












Click it and Unblock the Notifications