G 20 शिखर सम्मेलन से पहले दिल्लीवासियों को मिला 400 इलेक्ट्रिक बसों का तोहफा, सीएम ने दिखाई हरी झंडी
Delhi electric buses: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जी 20 शिखर सम्मेलन से पहले मंगलवार को 400 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर दिल्ली के उपराज्यपाल वी सक्सेना और दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत भी मौाजूद रहे।

G20 से पहले केजरीवाल सरकार ने दिल्लीवासियों को 400 नई अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त इलेक्ट्रिक बसों का तोहफा दिया है। सीएम ने अब जब इन बसों को हरी झंंडी दिखा दी है तो दिल्लीवासियों की सेवा में 400 नई ई-बसें दिल्ली की सड़कों पर नजर आएंगी।
बता दें देश की राजधानी दिल्ली में 9 से 10 सितंबर को जी 20 शिखर सम्मेलन होने जा रहा है। जी 20 की मेजबानी इस बार भारत कर रहा है। जी20 के मद्देनजर दिल्ली में कड़े सुरक्षा इंतजाम समेत अन्य प्रबंध किए गए हैं। वहीं इस शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली सरकार ने 400 इलेक्ट्रिक बसों का बड़ा तोहफा दिया है।
डीटीसी के बेडे में अब 80 प्रतिशत इलेक्ट्रिक बस
बता दें केंद्र समर्थित फास्टर एडॉप्शन एंड मैन्युफैक्चरिंग ऑफ हाइब्रिड एंड इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (एफएएमई) II योजना के तहत 400 इलेक्ट्रिक बसें पहले से ही चल रही है। इन नई इलेट्रिक बसों के शामिल होने से दिल्ली डीटीसी के पास 80 प्रतिशत इलेक्ट्रिक बस हो गई हैं और डीटीसी ई-मोबिलिटी पर स्विच करने में सक्षम हो चुका है।
जानें कितने का हे लक्ष्य
गौरतलब है कि सरकार ने दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) के बेड़े में कुल 1,500 इलेक्ट्रिक बसें शामिल करने कान्ट्रेक्ट दिया है। जिसमें से 921 भारी उद्योग मंत्रालय के राष्ट्रीय ऑटोमोटिव बोर्ड (एनएबी) के तहत FAME II योजना के तहत कवर किए गए हैं।
क्या है इस योजना का उद्देश्य
केंद्र FAME II योजना के माध्यम से इलेक्ट्रिक वाहन (EV) लगाता है इसका उद्देश्य शहरों में पेट्रोल और डीजन के प्रदूषण को कम करने के साथ-साथ वैश्विक स्तर पर बैटरी और EV विनिर्माण क्षमता बनाना है।












Click it and Unblock the Notifications