'BJP का बिजली मॉडल सबसे महंगा' CM बनने से पहले आतिशी की प्रेस कांफ्रेंस

आप की नेता और दिल्ली की नामित सीएम आतिशी ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि बीजेपी के 'बिजली मॉडल' से बचने के लिए अरविंद केजरीवाल को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि बीजेपी शासित राज्य उत्तर प्रदेश में बिजली के दामों में 250 फीसदी का इजाफा किया गया है। आतिशी ने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश में जहां 1kW के 1200 रुपये देने होते थे वहीं अब 3 हजार रुपये देने पड़ते हैं। AAP नेता ने कहा कि अगर किसी का 5kw का बिजली कनेक्शन लगवाना है तो उसके रेट भी 118 फीसदी तक बढ़ा दिए गए हैं।

'37 लाख परिवारों का बिल जीरो आता है'

बीजेपी पर हमला बोलते हुए आतिशी ने कहा ये उत्तर प्रदेश की वो सरकार है जो मई-जून की तपती हुई गर्मी में 8-8 घंटे के लिए पावर कट किए। उन्होंने कहा, भाजपा का बिजली Model क्या है? महंगी बिजली और लंबे-लंबे पावर कट। यही कारण है कि दिल्लीवालों को आने वाले चुनाव में अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री बनाना है। दिल्ली में 37 लाख परिवारों का बिजली बिल जीरो आता है। 15 लाख परिवारों को बिजली आधे दाम पर मिलती है। बीजेपी शासित राज्यों की तुलना में दिल्ली में सबसे सस्ती बिजली मिलती है।

Atishi Marlena

'दिल्ली में बिजली बिल सबसे कम'

आतिशी ने कहा कि बाकी राज्यों की तुलना में दिल्ली में बिजली का बिल सबसे कम आता है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में बिजली का बिल दिल्ली के मुकाबले 4 गुना ज्यादा आता है। आतिशी ने आगे कहा, "हम कहते हैं दिल्ली में बिजली महंगी है पर हम सब्सिडी देते है। आप दिल्ली की जगह बाकी जगहों से 400 यूनिट बिजली की तुलना करेंगे तो यहां सबसे कम बिल आता है। मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में दिल्ली से 4 गुना अधिक बिल आता है। इस बार फिर से दिल्ली वालों को आप की सरकार बनानी है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+