सीएम आवास में शिफ्ट हुईं आतिशी, अधिकारियों और स्टॉफ से की मुलाकात

New Delhi: दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी का नया पता सिविल लाइंस का 6, फ्लैगस्टाफ रोड होगा। सूत्रों के अनुसार यह बंगला लोक निर्माण विभाग ने आतिशी के नाम पर अलॉट कर दिया है। यह वही आवास है जिसमें मुख्यमंत्री के तौर पर अरविंद केजरीवाल रह रहे थे। सोमवार को मुख्यमंत्री आतिशी इस आवास में शिफ्ट हुईं। शिफ्ट होने के बाद उन्होंने सीएम कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों से मुलाकात की। इस क्रम में उन्होंने CM आवास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा भी की।

इससे पहले दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक इसमें रहते थे। साल 2015 में आप को पूर्ण बहुमत मिलने के बाद उन्हें सीएम के तौर पर ये बंगला आवंटित किया गया था। 4 अक्तूबर को अरविंद केजरीवाल ने सीएम आवास खाली कर दिया।

Atishi Marlena

आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल लुटियंस दिल्ली के 5, फिरोजशाह रोड में शिफ्ट हो गए थे। यह आवास आप सासंद अशोक मित्तल का है। बता दें कि सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद 'जनता की अदालत' में केजरीवाल ने ऐलान किया था कि वे जल्द ही सीएम आवास खाली कर देंगे। केजरीवाल ने कहा था कि उनके पास दिल्ली में रहने के लिए घर नहीं है, जनता ही उनका परिवार है। उसके बाद से आप संयोजक के लिए घर खोजने की कवायद तेज हो गई थी। इस दौरान आप विधायक, मंत्री और पार्षदों ने उन्हें अपने घर में रहने का आग्रह किया था।

इससे पहले जब आतिशी ने दिल्ली सचिवालय में मुख्यमंत्री का पदभार संभाला तो उनके ठीक बगल में एक खाली कुर्सी नजर आई थी। इसे लेकर सीएम ने कहा था कि जब तक हमारे नेता अरविंद केजरीवाल जी फिर से मुख्यमंत्री नहीं बन जाते, तब तक ये कुर्सी यहीं रहेगी। साथ ही उन्होंने कहा, जब तक दिल्ली वाले उन्हें ईमानदारी का सर्टिफिकेट नहीं दे देते, तब तक वो इस कुर्सी पर नहीं बैठेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+