दिल्ली में धूमधाम से मन रहा छठ का त्योहार, CM आतिशी ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य

Chhath Puja 2024: लोक आस्था के महापर्व छठ के तीसरे दिन दिल्ली में श्रद्धालुओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया और संध्या पूजा की। छठ घाटों पर दोपहर से ही हजारों श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। आज संध्या पूजा के दिन मुख्यमंत्री आतिशी ने भी पूर्वांचल समाज के लोगों के बीच जाकर छठ पर्व में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने छठ पर्व के तीसरे दिन वाली पूजा की रस्मों मे भाग लिया। उन्होंने पूरे रीति-रिवाज के साथ डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया और संध्या पूजा भी की।

आम आदमी पार्टी ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट से पोस्ट किया, दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने गिरी नगर के बालमुकुंद खंड में छठ पूजा घाट पर पूर्वांचली भाई-बहनों के साथ श्रद्धा और उत्साह से छठ पूजा की। उन्होंने वहां मौजूद लोगों को संबोधित भी किया। आतिशी ने कहा, "दिल्ली सरकार ने दिल्ली के हर हिस्से में भव्य घाट बनाए ताकि पूर्वांचली भाई-बहनों को कभी ऐसा ना लगे कि वो अपने घर अपने गांव से दूर हैं, दिल्ली भी उनका ही घर है।"

Atishi Marlena

आतिशी ने अपने निजी एक्स पर भी पोस्ट किया। उन्होंने लिखा-छठ महापर्व के संध्या अर्घ्य पर बालमुकुंद खंड, गिरी नगर में छठी मईया का आशीर्वाद लेने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस साल दिल्ली में सरकार द्वारा 1000 से अधिक भव्य छठ घाट तैयार किए गए है। जहाँ हमारे पूर्वांचली भाई-बहन अपने घर के पास ही हर्षोल्लास से इस महापर्व को मना रहे है। भगवान भास्कर और छठी मइयाँ सभी पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें। छठी मईया की जय

इससे पहले दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ईस्ट किदवई नगर में छठ घाट पहुंचकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने वहां लोगों से मुलाकात की और छठ घाटों पर दिल्ली सरकार द्वारा की गई तैयारियों के बारे में पूछा। साथ ही लोगों को सरकार द्वारा किए गए पहल का भी जिक्र किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+