दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने की उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ से मुलाकात

New Delhi: दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार सोमवार को आतिशी ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ से मुलाकात की। उपराष्ट्रपति एंक्लेव में यह मुलाकात हुई। आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री हैं। अरविंद केजरीवाल द्वारा मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद आतिशी ने 22 सितंबर को दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। इससे पहले उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की थी।

उपराष्ट्रपति कार्यालय की ओर से एक्स पर पोस्ट कर इस मुलाकात की जानकारी दी गई। धनकड़ के कार्यालय ने लिखा कि दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री आतिशी ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ से उपराष्ट्रपति एंक्लेव में शिष्टाचार भेंट की।

Atishi Marlena

तो वहीं, सीएम आतिशी ने लिखा- उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ से उपराष्ट्रपति एंक्लेव में मुलाकात की। दिल्ली की प्रगति और कल्याण में आपके सहयोग की अपेक्षा करती हूं।

दिल्ली की सड़कों की मरम्मती का बनाया प्लान

सोमवार को आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ सीएम आतिशी ने एक साझा प्रेस कांफ्रेंस की। प्रेस को संबोधित करते हुए आतिशी ने बताया कि दिल्ली में कितने सड़कों का अबतक निरीक्षण कर लिया है। उन्होंने कहा कि डाटा PWD की साइट पर उपलब्ध है। जल्द ही दिल्ली को गड्ढामुक्त कर लिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने बीजेपी और केंद्र की मोदी सरकार पर आम आमदी पार्टी के नेताओं को फंसाने का भी आरोप लगाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+