Delhi: दिल्ली CM केजरीवाल मंगलवार को पत्नी संग करेंगे सुंदरकांड का पाठ, जानें कहां?

लोकसभा चुनाव 2024 के अब कुछ ही महीने शेष रह गए हैं। इससे पहले, 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया जा रहा है। सियासी गलियारों में चर्चा है कि चुनाव से पहले यह भव्य आयोजन वोट बैंक खींचने की बीजेपी की रणनीति का हिस्सा है।

इस बीच, चर्चा है कि कांग्रेस के विपक्षी दलों के गुट 'इंडिया' की सदस्य आम आदमी पार्टी (AAP) हनुमान जी की शरण में चली गई है। तभी आप राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कई जगह सुंदरकांड का पाठ करवा रही है। इसी कड़ी में सोमवार को दिल्ली सीएम व आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया कि मैं अपनी धर्मपत्नी के साथ मंगलवार तीन बजे रोहिणी के मंदिर में सभी भक्तजनों के साथ सुंदरकांड पाठ करूंगा। उधर, केजरीवाल के ऐलान पर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने तंज कसा है। आइए जानते हैं क्या कहा?

Delhi CM Arvind Kejriwal

बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने निशाना साधते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी और केजरीवाल को यह पता चल गया है कि उनका सनातन विरोधी चेहरा लोगों के बीच चला गया है। विपक्षी दलों का गुट 'इंडिया' अलायंस के घटक दल सनातन धर्म को गाली देते हैं। सनातन धर्म और हिंदू धर्म को नष्ट करने की साजिश अपनाते हैं और अरविंद केजरीवाल उनसे गले मिलते हैं। अरविंद अलायंस के सदस्य भी हैं। अब वो नई चाल चल रहे हैं, सुंदरकांड का पाठ करा रहे हैं।

'कहीं सुंदरकांड में कोई स्कैम न हो जाए'
मनोज तिवारी ने तंज कसते हुए कहा कि हमें चिंता है कि इस सुंदरकांड में भी कहीं घोटाला न हो जाए। पता नहीं किसका पैसा लगेगा? पता नहीं कहां से आएगा? दिल्ली और देश की जनता आपका (केजरीवाल) सनातन विरोधी चेहरा देख चुकी है। लेकिन, अच्छा है कि आप पब्लिक से डर रहे हैं। कालनेमि(रामायण में एक मायावी राक्षस) की तरह ही आपको दूसरा चेहरा दिखाने की जरूरत पडी। लेकिन, ध्यान रहे कि इस सुंदरकांड में कोई स्कैम न हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+