विपश्यना ध्यान के लिए 19 दिसंबर को रवाना होंगे CM अरविंद केजरीवाल, 10 दिनों तक साधना में रहेंगे लीन
Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल विपश्यना ध्यान के लिए जा रहे है। विपश्यना ध्यान केंद्र में दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल 19 दिसंबर से 30 दिसंबर तक रहेंगे। इस बात की जानकारी सीएमओ कार्यालय की तरफ से दी गई है।
सीएमओ कार्यालय की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 19 दिसंबर से 30 दिसंबर तक विपश्यना ध्यान के लिए जाएंगे। ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है, जब सीएम केजरीवाल ध्यान के लिए विपश्यान के लिए जा रहे हो।

सीएम अरविंद केजरीवाल हर साल ध्यान के लिए विपश्यान केंद्र जाते है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीएम केजरीवाल साल 2021 में जयुपर के वेलनेस सेंटर गए थे। यहां पर उन्होंने 10 दिन तक साधना में गुजारे थे। इस दौरान उन्होंने सभी कुछ छोड़ दिया था।
ऐसा बताया जाता है कि इस दौरान सीएम केजरीवाल न तो किसी राजनीतिक कार्यक्रम में शामिल हुए थे और न ही किसी पार्टी के नेता से मुलाकात की थी। जयपुर से पहले केजरीवाल धर्मकोट , नागपुर और बेंगलुरु के विपश्यना में हिस्सा ले चुके हैं।
प्राचीन भारतीय ध्यान पद्धति है विपश्यना
विपश्यना एक प्राचीन भारतीय ध्यान की पद्धति है, जिसका अर्थ होता है देखकर लौटना। इसे आत्म निरीक्षण और आत्म शुद्धि की सबसे बेहतरीन पद्धति माना गया है। कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया है कि हजारों साल पहले भगवान बुद्ध ने इसी ध्यान विधि के जरिए बुद्धत्व हासिल किया था।
ऐसा बताया जात है कि इस पद्धति में किसी से संवाद या संकेतों के माध्यम से भी बात नहीं कर सकते हैं। इतना ही नहीं, विपश्यना ध्यान पद्धति को दरअसल मन की शांति के लिए, तनाव से पूर्ण छुटकारा के लिए और हर तरह की मानसिक समस्या से निजात दिलाने के लिए किया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications