दिल्ली: CM केजरीवाल ने अमेरिकी राजदूत से की बात, कोरोना से निपटने के प्रयासों पर हुआ विचार-विमर्श
नई दिल्ली, मई 22। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अमेरिकी दूतावास के चार्ज डी'अफेयर्स (प्रभारी राजदूत) डेनियल बी. स्मिथ से बातचीत की है। इस बातचीत में कोरोना महामारी से निपटने के लिए दिल्ली और अमेरिका के संयुक्त प्रयासों पर विचार-विमर्श किया गया। ये वार्तालाप वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुआ। दोनों नेताओं ने कोविड महामारी से निपटने के लिए दिल्ली और अमेरिका के संयुक्त प्रयासों पर विचार-विमर्श किया। इस दौरान दोनों नेता अपने लोगों के बेहतर स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए प्रार्थना की। सीएम अरविंद केजरीवाल ने डेनियल बी. स्मिथ को अच्छे स्वास्थ्य के लिए शुभकामनाएं दी।

दोनों नेताओं ने इस बात पर भी विचार-विमर्श किया कि किस प्रकार से दिल्ली और अमेरिका मिलकर कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए काम कर सकते हैं। दोनों नेताओं ने कहा कि जब कोविड-19 की स्थिति समान्य हो जाएगी, तो वे दोबारा बैठक करेंगे।
सीएम कार्यालय ने ट्वीट कर कहा, ''यूएस एंबेसी के चार्ज डी'अफेयर्स (प्रभारी राजदूत) डेनियल बी. स्मिथ और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिए बात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने इस बात पर विचार-विमर्श किया कि कैसे दिल्ली और अमेरिका राज्य मिलकर कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए काम कर सकते हैं।''












Click it and Unblock the Notifications