दिल्ली में भी नहीं वैक्सीन, कल से नहीं शुरू होगा तीसरे चरण का टीकाकरण
नई दिल्ली, अप्रैल 30: कोरोना की लहर ने दिल्ली से लेकर पूरे देश में कहर बरपा रखा है। आलम यह है कि अस्पतालों में मरीजों के लिए बेड से लेकर ऑक्सीजन तक के लिए मारामारी चल रही है। इस बीच 1 मई से यानी कल से कोरोना वैक्सीनेशन का थर्ड फेज शुरू होने जा रहा है, जिसके तहत 18 साल की उम्र से ज्यादा के लोगों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा, लेकिन दिल्ली में कल से टीकाककरण अभियान शुरू नहीं होगा, जिसकी जानकारी खुद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दी है।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बताया कि 18-44 साल के लोगों का वैक्सीनेशन कल से शुरू होना है। अभी तक हमारे पास वैक्सीन नहीं पहुंची है। हम लगातार कंपनी के संपर्क में हैं। हमें उम्मीद है कि वैक्सीन कल या परसों तक आ जाएगी। कल या परसों पहले 3 लाख कोविशील्ड वैक्सीन आ रही है।
इसके साथ ही उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि आप कल केंद्रों पर कतार में न लगें। जैसे ही टीके आते हैं, हम उसकी जानकारी देंगे। इसके बाद से ही तीसरे चरण का टीकाकरण शुरू किया जाएगा।
सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमारे पास दो वैक्सीन है एक कोविशील्ड और एक कोवैक्सीन। दोनो कंपनियों को हमने 67,00000 डोज देने का निवेदन किया है। हमने कहा है कि ये वैक्सीन हमें अगले 3 महीने के अंदर उपलब्ध कराएं। हमारा पूरा प्रयास है कि अगले 3 महीने के अंदर दिल्ली के सभी लोगों को टीका लगा दिया जाए। आपको बता दें कि देश के कई राज्यों में वैक्सीन नहीं होने के चलते कल से शुरू होने टीकाकारण अभियान को टाल दिया है, जिसमें मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, हरियाणा, पंजाब और अब दिल्ली भी शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications