Delhi News: 'दिल्ली सरकार 2 और कोरोना वॉरियर्स को देगी 1-1 करोड़', CM केजरीवाल का ऐलान

शहीद कोरोना वॉरियर्स के परिवार को सम्मान राशि देने वाली एकमात्र सरकार 'दिल्ली सरकार' है। 92 शहीद कोरोना वारियर्स को 1-1 करोड़ की सम्मान राशि दे चुके हैं। दिल्ली सरकार ने 2 और कोरोना योद्धाओं को सम्मान राशि देने का फैसला लिया है। जिनके नाम अर्दली नर्सिंग सतपाल और दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल अमित कुमार हैं। यह जानकारी शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मीडिया कॉन्फ्रेंस के दौरान दी।

दरअसल, सीएम 'प्रीमियम बस सेवा' को लेकर आयोजित कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि 2015 से हमारी सरकार बनी। तभी से हम प्रीमियम बस सेवा लाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन, अब लग रहा है कि यह साकार हो सकेगा।

Delhi CM Arvind Kejriwal

सीएम ने कहा कि 2016 से प्रीमियम बस सेवा का सिलसिला शुरू हुआ। मई 2016 दिल्ली सरकार ने मंजूरी दी, तत्कालीन एलजी नजीब जंग ने मंजूरी से मना कर दिया। जून 2016, में बीजेपी के नेता विजेंद्र गुप्ता ने एसीबीमें शिकायत की, भ्रष्टाचार हो गया। लेकिन, जांच हुई और कुछ नहीं निकला। साल 2017 से 2019 परिवहन विभाग में आपत्ति लगा दी कि मोटर वाहन अधिनियम के अंदर ये स्कीम नहीं लाई जा सकती। अगस्त 2019, भारत सरकार ने संशोधन किए, और तब इस स्कीम का रास्ता खुला। 18 अगस्त 2022 से 8 मई 2023, सार्वजनिक टिप्पणिया और कानूनी जांच के बाद आज हम इसको मंजूर करके वापस एलजी के पास वापस भेज रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+