'CBSE की परीक्षाएं रद्द करे केंद्र सरकार', कोरोना से बिगड़ते हालात के बीच सीएम केजरीवाल ने उठाई मांग

अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि कोरोना के मौजूदा हालात के बीच सीबीएसई की परीक्षाएं कराना काफी खतरनाक हो सकता है।

नई दिल्ली, अप्रैल 13: महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, पंजाब और गुजरात के बाद अब देश की राजधानी दिल्ली भी कोरोना वायरस की दूसरी लहर की चपेट में आती हुई दिख रही है। पिछले कुछ हफ्तों में राजधानी में काफी तेजी से कोरोना वायरस के मामले बढ़े हैं। सोमवार को दिल्ली में कोरोना वायरस के 11491 नए केस मिले। कोरोना वायरस से लगातार बिगड़ रहे हालात के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार से मांग की है कि बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए सीबीएसई की परीक्षाएं तत्काल रद्द की जाएं।

Recommended Video

    Coronavirus Delhi Update : Kejriwal की केंद्र से डिमांड, रद्द हो CBSE की परीक्षाएं | वनइंडिया हिंदी
    'संक्रमण के बड़े हॉटस्पॉट बन सकते हैं परीक्षा केंद्र'

    'संक्रमण के बड़े हॉटस्पॉट बन सकते हैं परीक्षा केंद्र'

    मंगलवार को सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक बयान जारी करते हुए कहा, 'दिल्ली में करीब 6 लाख बच्चे सीबीएसई की परीक्षाएं देने जा रहे हैं। परीक्षाओं के लिए करीब 1 लाख शिक्षकों की भी ड्यूटी लगेगी। देश में खतरनाक तरीके से लगातार फैल रहे कोरोना वायरस के कारण परीक्षा केंद्र संक्रमण के बड़े हॉटस्पॉट बन सकते हैं। बच्चों की सेहत और उनका जीवन हम सभी के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। मैं केंद्र सरकार से अपील करता हूं कि इन बातों को ध्यान में रखते हुए सीबीएसई की परीक्षाएं तत्काल रद्द की जाएं।'

    'वैकल्पिक तरीकों के बारे में सोचे केंद्र सरकार'

    'वैकल्पिक तरीकों के बारे में सोचे केंद्र सरकार'

    अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा, 'सीबीएसई की परीक्षाओं को लेकर कुछ वैकल्पिक तरीकों के बारे में सोचा जा सकता है। इस बार आंतरिक मूल्यांकन या फिर ऑनलाइन सिस्टम के आधार पर बच्चों को अगली कक्षा में प्रमोट किया जा सकता है। लेकिन, सीबीएसई की परीक्षाएं रद्द होनी चाहिएं।' आपको बता दें कि दिल्ली में लगातार बढ़ रहे संक्रमण के मामलों को देखते हुए केजरीवाल सरकार फिर से कोविड सेंटर शुरू करने पर विचार भी कर रही है।

    दिल्ली में 24 घंटों के भीतर 13500 नए केस

    दिल्ली में 24 घंटों के भीतर 13500 नए केस

    कोरोना के प्रति लोगों को आगाह करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'कोरोना वायरस की ये दूसरी लहर काफी खतरनाक है। अगर पिछले 10 से 15 दिनों का रिकॉर्ड देखें, तो कुल संक्रमित मरीजों में से 65 फीसदी लोग 45 साल से कम उम्र के हैं। हमें आपकी सेहत और जीवन की चिंता है। इसलिए, मैं सभी युवाओं से अपील करता हूं कि केवल बहुत जरूरी काम होने पर ही अपने घरों से बाहर जाएं और बाहर निकलने पर कोरोना वायरस रोकथाम संबंधी नियमों का पालन करें। कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। मेरे पास अभी तक की जो रिपोर्ट है, उसके मुताबिक पिछले 24 घंटों में दिल्ली के अंदर 13500 नए मामले मिले हैं। पिछले साल नवंबर में कोरोना वायरस जब अपने पीक पर था, उस वक्त 8500 केस मिले थे। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार कोरोना वायरस का खतरा कितना बड़ा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+