लखीमपुर खीरी हिंसा: CM केजरीवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस, पूछा- अभी तक हत्यारों को गिरफ्तार क्यों नहीं किया है?
नई दिल्ली, 06 अक्टूबर: रविवार 2 अक्टूबर को किसानों के प्रदर्शन के दौरान मचा बवाल हिंसा में बदल गया था। इस हिंसा में 8 लोगों की मौत हो गई। पूरी घटना उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी की है। इस हिंसा को लेकर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र के बेटे आशीष मिश्र पर एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि मंत्री ने बेटे ने किसानों को अपनी गाड़ी से कुचला है, जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। इस हिंसक घटना के बाद विपक्षी दल यूपी की बीजेपी सरकार को घेरने में कई कसर नहीं छोड़ रहे, सभी पार्टियों ने केंद्रीय मंत्री पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। एक तरफ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पहले से ही उत्तर प्रदेश में हैं। वहीं अब इस घटना पर आम आदमी पार्टी भी खुलकर विरोध में आ चुकी हैं।

'अभी तक हत्यारों को गिरफ्तार क्यों नहीं किया'
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज लखीमपुर खीरी हिंसा पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने हिंसा को लेकर कई सवाल उठाएं। उन्होंने पूछा कि अभी तक हत्यारों को गिरफ्तार क्यों नहीं किया है? आखिर क्या मजबूरी है? उन्हें क्यों बचाया जा रहा है? इतनी भीड़ के सामने कोई इतने लोगों को कुचलते हुए निकल जाए और पूरा सिस्टम उस हत्यारे को बचाने में लग जाए, ऐसा तो फिल्मों में हम देखा करते थे।
'सारा देश न्याय की उम्मीद कर रहा है'
Recommended Video
इसी के साथ सीएम केजरीवाल ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि एक तरफ सरकार आजादी के 75 साल पूरे होने का जश्न मना रही है तो दूसरी तरफ नेताओं को लखीमपुर खीरी जाने से रोका जा रहा है। इसके पीछे क्या कारण है? पीएम जी, देश चाहता है कि आरोपी को गिरफ्तार किया जाए और केंद्रीय मंत्री को पद से हटाया जाए।
केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री जी लखीमपुर घटना को लेकर आज सारा देश न्याय की उम्मीद कर रहा है। आज पूरा देश जानना चाहता है कि आखिर लखीमपुर में हुआ क्या था, लेकिन सरकार दमनकारी नीति अपनाकर विपक्ष के नेताओं को वहां जाने से रोक रही है।












Click it and Unblock the Notifications